GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.73K subscribers
2.32K photos
7 videos
457 files
2.84K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
अदाणी समूह की खेल शाखा अदानी स्पोर्ट्सलाइन (Adani Sportsline) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ एक दीर्घकालिक प्रमुख प्रायोजन समझौता किया है।




यह आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022, हांग्जो एशियाई खेल 2022 और पेरिस ओलंपिक खेल 2024 के दौरान भारतीय दल का आधिकारिक भागीदार होंगे। इससे पहले यह समूह 2021 में टोक्यो ओलंपिक के दौरान भारतीय दल से जुड़ा था।





प्रमुख बिंदु:



1.. अदानी स्पोर्ट्सलाइन ने विभिन्न प्रकार के खेलों में अपनी एथलीट सपोर्ट पहल #GarvHai के माध्यम से 28 से अधिक एथलीटों का समर्थन किया है।




इनमें से छह एथलीटों ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया, और उनमें पहलवान रवि कुमार दहिया भी शामिल थे, जिन्होंने रजत पदक जीता था।



2.. अदानी स्पोर्ट्सलाइन के पास प्रो कबड्डी लीग, अल्टीमेट खो खो लीग, बिग बाउट बॉक्सिंग लीग और इंटरनेशनल लीग टी20 (क्रिकेट) सहित भारतीय और वैश्विक मंचों पर टीमें भी हैं।