GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.73K subscribers
2.32K photos
7 videos
457 files
2.84K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
Daily Current Affairs In Hindi | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी

__Date :- 30/ June (06) /2022
Day :- Thursday / गुरुवार
DCA Dose :- 555__


प्रश्न 1:- किस राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 'काशी यात्रा' योजना की शुरूआत की है?
उत्तर :- कर्नाटक राज्य सरकार ने।


प्रश्न 2:- किस मंत्रालय ने जिला निष्पादन ग्रेडिंग सूचकांक पर पहली रिपोर्ट जारी किया है?
उत्तर :- शिक्षा मंत्रालय ने।


प्रश्न 3:- किन्हें हाल ही में फ्रांसीसी संसद के निचले सदन की पहली महिला स्पीकर चुना गया है?
उत्तर :- येल ब्राउन-पीवेट।


प्रश्न 4:- पंजाब के वित्त मंत्री ने 2022-2023 के लिए कितने करोड़ रुपये का बजट पेश किया है?
उत्तर :- ₹1 लाख 55 हजार 859.78 करोड़ रुपए का।


प्रश्न 5:- 30 जून 2022 को पूरे विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- विश्व क्षुद्र ग्रह दिवस।


प्रश्न 6:- "United Nations Ocean Conference 2022" कब से कब तक पुर्तगाल के लिस्बन में आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर :- 27 जून से 1 जुलाई 2022 तक।


प्रश्न 7:- किस राज्य सरकार ने "National MSME Awards 2022" में प्रथम पुरस्कार जीता है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य सरकार ने।


प्रश्न 8:- भारतीय सेना और किसने ने Main Battle Tank (MBT) अर्जुन से स्वदेशी रूप से विकसित लेजर-गाइडेड ATGM का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर :- DRDO ने।


प्रश्न 9:- दक्षिण कोरिया की कौनसी पहली कोविड वैक्सीन को स्वीकृति मिली है?
उत्तर :- स्काईकोविवन।


प्रश्न 10:- नासा ने अमेरिका के बाहर किस देश के अर्नहेम स्पेस सेंटर से अपना पहला व्यावसायिक रॉकेट लॉन्च किया है?
उत्तर :- ऑस्ट्रेलिया।


प्रश्न 11:- दीपक पुनिया ने किर्ग़िज़स्तान के बिश्केक में "U23 Asian Wrestling Championship 2022" में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर :- कांस्य पदक।


प्रश्न 12:- कॉलीवुड के कौनसे कलाकार ऑस्कर के लिए आमंत्रित पहले तमिल अभिनेता बने हैं?
उत्तर :- सूर्या।


प्रश्न 13:- साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह ने एशियन चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीतकर इतिहास रच दिया है?
उत्तर :- रजत पदक।


प्रश्न 14:- हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार विश्व बैंक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के लिए भारत को कितने मिलियन डॉलर का ऋण देगा?
उत्तर :- 250 मिलियन डॉलर।


प्रश्न 15:- रामदरश मिश्रा जी को किस हिंदी कविता संग्रह के लिए सरस्वती सम्मान मिला है?
उत्तर :- ‘मैं तो यहां हूं’।


Written And Published By :-
https://dailycurrentaffairsinhindi.gyaanigk.in/2022/06/daily-current-affairs-in-hindi-of-june-pdf.html#30
कर्नाटक सरकार ने सोमवार को 'काशी यात्रा' परियोजना (Kashi Yatra Scheme) को अपनी मंजूरी दे दी, जिसमें उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में काशी विश्वनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा करने के इच्छुक 30,000 तीर्थयात्रियों में से प्रत्येक को 5,000 रुपये की नकद सहायता की पेशकश की जाएगी.





अपने आदेश में, सरकार ने धार्मिक बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त को ‘काशी यात्रा’ के लिए स्वीकृत सात करोड़ रुपये का उपयोग करने के लिए अधिकृत किया. 





एक बयान में, धार्मिक बंदोबस्ती, हज और वक्फ मंत्री, शशिकला जोले ने कहा कि जो लोग योजना का लाभ उठाने के इच्छुक हैं, उन्हें कर्नाटक का मूल निवासी होना चाहिए और कर्नाटक में अपने मूल निवास का प्रमाण-मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड या राशन कार्ड आदि प्रस्तुत करना होगा. 



कौन ले सकता है फायदा?




मंत्री ने कहा कि आवेदकों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उन्हें अपना आयु प्रमाण प्रस्तुत करना होगा.




कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 2022-23 के बजट में काशी यात्रा के लिए 5,000 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की थी.




काशी यात्रा सब्सिडी योजना 2022 के लाभ उन लोगों के लिए लाई गई है जो काशी की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर हैं. 




उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने एक अप्रैल से 30 जून तक तीर्थयात्रा की और 'काशी यात्रा' योजना (Kashi Yatra Scheme) का लाभ लेना चाहते हैं.




उन्हें अपने दर्शन टिकट या प्रतीक्षा सूची, 'पूजा रसीद' जैसे प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे कि वे काशी विश्वनाथ मंदिर गए थे और निर्धारित प्रारूप में इसे धार्मिक बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त के यहां जमा कराना होगा.




जोले ने कहा कि सरकार प्रायोजित ‘काशी यात्रा’ का लाभ तीर्थयात्री जीवन में एक बार ही उठा सकेंगे. 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन की येल ब्राउन-पीवेट फ्रांसीसी संसद के निचले सदनकी पहली महिला स्पीकर चुनी गईं। खलीज टाइम्स ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।




बराउन-पीवेट को स्पीकर के रूप में चुने जाने का मतदान तब हुआ, जब मैक्रों की पार्टी के बहुमत खोने के बाद नवगठित संसद ने अपना पहला सत्र आयोजित किया।





मैक्रों के मध्यमार्गी गठबंधन एनसेम्बल (टुगेदर) के पास अभी भी फ्रांस की संसद के सबसे शक्तिशाली सदन नेशनल असेंबली में सबसे अधिक सीटें हैं, लेकिन अब सहजता से कानून पारित करने के लिए इनके पास बहुमत नहीं है।




पूर्व समाजवादी ब्राउन-पिवेट साल 2016 में मैक्रों की पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्हें गुप्त मतदान प्रणाली से चुना गया।
Micro, Small and Medium Enterprises (MSME) विभाग, ओडिशा सरकार को MSME के विकास के लिए विभिन्न विकासात्मक पहलों के आधार पर "MSME क्षेत्र के प्रचार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों को राष्ट्रीय MSME पुरस्कार 2022" श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बिहार और हरियाणा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।







अन्य पुरस्कार विजेता:



1.. राज्य सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कलाहांडी को क्षेत्रीय विकास के लिए "MSME क्षेत्र के प्रचार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए महत्वाकांक्षी जिलों को राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2022" श्रेणी में तीसरे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।




2.. इसी प्रकार, सुमीत मोहंती मेसर्स सेफरिस्क इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड, भुवनेश्वर को "सेवा उद्यमिता के लिए पुरस्कार - सेवा लघु उद्यम (समग्र)" श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।



3.. इसके अतिरिक्त, सिबब्रत राउत मेसर्स अमरनाथ कीट प्रबंधन प्रौद्योगिकी, कटक को "सेवा उद्यमिता के लिए पुरस्कार - सेवा सूक्ष्म उद्यम (समग्र)" श्रेणी में तीसरा पुरस्कार दिया गया।




पुरस्कार के बारे में:




MSME में उनके योगदान के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और आकांक्षी जिलों को क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों और उनके प्रदर्शन, सुविधा परिषद की प्रभावकारिता, शिकायत निवारण, MSME बजट की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि, MSME क्रेडिट की वृद्धि, क्लस्टर दृष्टिकोण के कार्यान्वयन जैसे पैरामीटर , उद्यम पंजीकरण, कौशल विकास कार्यक्रम और आयोजित जागरूकता आदि को ध्यान में रखकर पुरस्कार दिया गया।
स्वदेश में विकसित लेजर-गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा भारतीय सेना द्वारा 28 जून को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।




यह परीक्षण मुख्य युद्धक टैंक (एमबीटी) अर्जुन से अहमदनगर में आर्मर्ड कोर सेंटर एंड स्कूल (एसीसी एंड एस) केके रेंज में किया गया।





रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, परीक्षण के दौरान एटीजीएम ने बेहद सटीकता के साथ अपने लक्ष्य पर प्रहार किया और बिना किसी परेशानी के न्यूनतम दूरी के लक्ष्य को आसानी से भेद दिया। टेलीमेट्री सिस्टम ने मिसाइल की इस उपलब्धि के संतोषजनक प्रदर्शन को रिकॉर्ड किया।




पूर्णतया स्वदेशी तरीके से विकसित एटीजीएम एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर (ईआरए) सुरक्षित बख्तरबंद वाहनों से निपटने के लिए एक टेंडेम हाई एक्सप्लोसिव एंटी-टैंक (हीट) वारहेड का इस्तेमाल करता है।




एटीजीएम को मल्टी-प्लेटफॉर्म लॉन्च क्षमता के साथ विकसित किया गया है और वर्तमान में एमबीटी अर्जुन की 120 मिमी राइफल्ड गन से इसके तकनीकी मूल्यांकन का परीक्षण चल रहा है।




रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, एटीजीएम के परीक्षण में इस्तेमाल किए गए टैंक की आयामी बाधाओं के कारण निचली सीमाओं पर लक्ष्यों को भेद पाना एक चुनौती रहा है, जिसे एमबीटी अर्जुन के द्वारा सफलतापूर्वक एटीजीएम का परीक्षण कर पूरा किया गया है।




इस उपलब्धि के साथ अब एटीजीएम की न्यूनतम से अधिकतम सीमा तक लक्ष्यों को हासिल करने की क्षमता स्थापित की गई है। इससे पहले के परीक्षण अधिकतम रेंज के लिए सफल रहे हैं।
दक्षिण कोरिया के खाद्य और औषधि सुरक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सरकार ने देश की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन 'स्काईकोविवन' के उत्पादन और बिक्री की स्वीकृति दे दी।




खाद्य और औषधि सुरक्षा मंत्री ओह यू-क्यूंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'दक्षिण कोरिया के खाद्य और औषधि सुरक्षा मंत्रालय ने कोविड वैक्सीन के लिए अंतिम निरीक्षण आयोग का गठन किया और कोरोनो वायरस वैक्सीन के निर्माण और वितरण के लिए कोरिया बायोसाइंस को स्वीकृति देने का निर्णय लिया।'



'स्काईकोविवन' वैक्सीन कितना कारगर होगा?




अधिकारियों का कहना है कि, स्काईकोविवन जैसे प्रोटीन टीके, जो आम फ्लू और हेपेटाइटिस बी के खिलाफ सालों से इस्तेमाल में लाया जा रहा था,अब उन लोगों से अपील कर सकते हैं जो नई प्रौद्योगिकियों के साथ विकसित टीकों का उपयोग करने में संकोच करते हैं।
🙏🙏
नासा ने ऑस्ट्रेलिया के सुदूर उत्तरी क्षेत्र से सफलतापूर्वक एक रॉकेट लॉन्च किया है। इसके साथ ही उसने अमरीका से बाहर अपना पहला वाणिज्‍यिक स्पेसपोर्ट लॉन्च करने का इतिहास रचा है।



इक्वेटोरियल लॉन्च ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार आधी रात को नहुलुनबुय के पास धुपुमा पठार पर अर्नहेम स्पेस सेंटर से रॉकेट ने उडान भरी।


इस अभियान के दौरान रॉकेट के अंतरिक्ष में तीन सौ किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने की सम्‍भावना है।




नासा के अनुसार इस पहले लॉन्‍च के बाद दो और ऐसे रॉकेट भेजने की योजना है। इन्‍हें अगले महीने की चार और 12 तारीख को भेजने का कार्यक्रम है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सूर्या को बधाई देते हुए कहा कि सूर्या पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता बन गए हैं जिन्हें प्रतिष्ठित एकेडमी ऑफ मोशन पिक्कर आट्र्स एंड साइंसेज से निमंत्रण मिला है, जो प्रत्येक वर्ष ऑस्कर पुरस्कार के विजेताओं को इसका हिस्सा बनने के लिए निर्धारित करता है।




मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निमंत्रण सूर्या के विकसित अभिनय कौशल और सामाजिक कल्याण पर केंद्रित कहानियों के उनके चयन की पहचान है।



मंगलवार देर रात, अकादमी ने 397 विशिष्ट कलाकारों और अधिकारियों की सूची जारी की, जिन्हें उसने 2022 में संगठन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।




सदस्यता चयन, अकादमी ने कहा, पेशेवर योग्यता पर आधारित था, प्रतिनिधित्व, समावेश और इक्विटी के लिए एक सतत प्रतिबद्धता के साथ।




इस साल के आमंत्रित लोगों में 15 विजेताओं सहित 71 ऑस्कर नामांकित व्यक्ति शामिल हैं।
कौन सा राज्य झारखंड और आंध्र प्रदेश के बाद यूरेनियम खनन में प्रवेश करने वाला तीसरा राज्य बना है?
Anonymous Quiz
17%
छत्तीसगढ़
57%
राजस्थान
11%
असम
9%
त्रिपुरा
7%
उत्तराखंड
किसने ‘इंडियन फाइल स्टोरेज एवं शेयरिंग प्लेटफॉर्म डिजिबॉक्स’ के साथ क्लाउड स्टोरेज सेवा के लिए साझेदारी की है?
Anonymous Quiz
47%
Reliance Jio
30%
Tata Consultancy Services
13%
Bharti Airtel
11%
Facebook
0%
Wipro
किस देश ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को "किंग अब्दुलअज़ीज़ मेडल" से सम्मानित किया है?
Anonymous Quiz
15%
Qatar
21%
Iran
26%
Turkey
36%
Saudi Arabia
2%
Sudan
कौन सा राज्य पक्षियों की अपनी लाल सूची में रखने वाला पहला राज्य बनेगा?
Anonymous Quiz
21%
कर्नाटक
9%
पंजाब
23%
हरियाणा
18%
राजस्थान
30%
केरल
Daily Current Affairs In Hindi | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी

__Date :- 01/ July (07) /2022
Day :- Friday / शुक्रवार
DCA Dose :- 556__


प्रश्न 1:- किस राज्य के मुख्यमंत्री के ने हैदराबाद में विश्व के सबसे बड़े नवाचार परिसर टी-हब 2.0 का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जी ने।


प्रश्न 2:- अमेरिका और उसके सहयोगियों ने किस देश का मुकाबला करने के लिए 'Partners in the Blue Pacific' पहल की शुरूआत की है?
उत्तर :- चीन।


प्रश्न 3:- महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
उत्तर :- संभाजीनगर।


प्रश्न 4:- किसे GAIL के नए अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- संदीप कुमार गुप्ता।


प्रश्न 5:- 1 जुलाई 2022 को पूरे भारतवर्ष में कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस और राष्ट्रीय गिंगर्सनाप दिवस।


प्रश्न 6:- किस देश के "Busan University of Foreign Studies" ने विश्वविद्यालय में भारत केंद्रित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक भारत केंद्र की स्थापना की गई है?
उत्तर :- दक्षिण कोरिया।


प्रश्न 7:- चारों ग्रैंड स्लैम में 80 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने हैं?
उत्तर :- नोवाक जोकोविच।


प्रश्न 8:- किस केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली में "Going Online as Leaders (GOAL)" कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है?
उत्तर :- केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा जी ने।


प्रश्न 9:- कौन भारत के 36वें क्रम के टेस्ट कप्तान बनें हैं?
उत्तर :- जसप्रीत बुमराह।


प्रश्न 10:- किस अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रमा पर CAPSTONE मिशन लांच किया है?
उत्तर :- नासा ने।


प्रश्न 11:- किस राज्य में भारतीय तटरक्षक बल ने पोरबंदर में उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके III स्क्वाड्रन को कमीशन किया है?
उत्तर :- गुजरात राज्य में।


प्रश्न 12:- महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे?
उत्तर :- एकनाथ शिंदे।


प्रश्न 13:- टाटा मोटर्स और किस कंपनी ने सेमीकंडक्टर समाधान डिजाइन, विकसित और बनाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है?
उत्तर :- जापान देश की चिपमेकर रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प ने।


प्रश्न 14:- महाराष्ट्र राज्य के उस्मानाबाद का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
उत्तर :- धाराशिव।


प्रश्न 15:- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के किस अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल अगले 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है?
उत्तर :- के. के. वेणुगोपाल।


Written And Published By :-
https://dailycurrentaffairsinhindi.gyaanigk.in/2022/07/daily-current-affairs-in-hindi-of-july-pdf.html#1
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «Daily Current Affairs In Hindi July 2022 | देखें जूलाई 2022 के टॉप 15 करेंट अफेयर्स https://dailycurrentaffairsinhindi.gyaanigk.in/2022/07/daily-current-affairs-in-hindi-of-july-pdf.html»
तेलंगाना केमुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जी चाहते थे कि तेलंगाना को भारत के स्टार्टअप राज्य के रूप में जाना जाए, हैदराबाद को एक मजबूत स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के लिए वैश्विक मान्यता मिली।




उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने टी-हब के दूसरे चरण में निवेश किया है, जिसका उद्देश्य अगली पीढ़ी के स्टार्टअप को इनक्यूबेट करना है जो भविष्य में भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ होंगे।




मुख्यमंत्री ने यहां देश के अग्रणी इनोवेशन और स्टार्टअप उत्प्रेरक टी-हब के फेज-2 का औपचारिक उद्घाटन किया।




यह सुविधा 5,82,689 वर्ग फुट के कुल निर्मित क्षेत्र के साथ एक छत के नीचे 2,000 से अधिक स्टार्टअप का समर्थन करेगी, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा नवाचार परिसर बन जाएगा।




टी-हब युवा भारतीयों को एक सहयोगी नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के साथ अपने स्टार्टअप लॉन्च करने के लिए प्रदान करेगा।



इस अवसर पर बोलते हुए, चंद्रशेखर राव ने याद दिलाया कि भारत अगले महीने अपनी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाएगा और इस समय, देश के लिए अपने भविष्य के बारे में एक स्पष्ट दृष्टि और रोडमैप प्रदान करना महत्वपूर्ण था, खासकर युवाओं को।



उन्होंने कहा कि तेलंगाना भारत में एक लचीला स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है।
व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का ‘‘बेहद अहम’’ सामरिक साझेदार है और वाशिंगटन नई दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अहमियत देता है, अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ने यह भी कहा कि रूस के संबंध में प्रत्येक देश को निर्णय लेना है। 



चूंकि रूस ने पड़ोसी यूक्रेन में "विशेष सैन्य अभियान" शुरू किया था, इसलिए अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिमी देशों ने उस पर दंडात्मक प्रतिबंध लगाए हैं।





प्रमुख बिन्दु :



1.. • भारत "भारत-प्रशांत क्षेत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार" है।



2... • उद्योग के आंकड़ों से पता चलता है कि चूंकि रिफाइनर यूक्रेन में संघर्ष के परिणामस्वरूप एक महत्वपूर्ण छूट पर उपलब्ध रूसी कच्चे तेल को खरीदते हैं, रूस ने इराक के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बनने के लिए सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है।


3..• लगभग 25 मिलियन बैरल रूसी तेल, या उनके कुल तेल आयात का 16 प्रतिशत से अधिक, मई में भारतीय रिफाइनर द्वारा खरीदा गया था।


4.. • भारत ने इस महीने की शुरुआत में दोहराया कि ऊर्जा सुरक्षा की उसकी जरूरत रूस से कच्चे तेल की खरीद के आधार के रूप में काम करती है।