GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.75K subscribers
2.32K photos
7 videos
457 files
2.81K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «[PDF] General Knowledge In Hindi Question And Answer Part-6 - GyAAnigk I.. चन्द्रमा पर मानव भेजने वाला प्रथम देश कौन-सा था? II. किस योजना के तहत भारत का विभाजन किया गया था? III. मध्यान्ह भोजन योजना मीड डे मील किस वर्ष प्रारंभ की गयी थी? IV.. भारत…»
* उपयोगी जानकारी *



❇️ * भारत में स्टार्टअप्स का स्वर्णिम युग अब शुरू हो रहा है, 16 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाएगा: पीएम मोदी *



❇️ * लक्षद्वीप 15-17 वर्षीय पात्र बच्चों का 100% टीकाकरण करने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। *



❇️ * #FactCheck: कोविड मौतों की कम रिपोर्टिंग का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टस गलत एवं भ्रामक हैं। *


❇️ * राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 157.87 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की गई है। *


❇️ * ओमिक्रॉन  के अब तक 6,041 मामले दर्ज। *



❇️ * अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आगमन के 8वें दिन एयर सुविधा ऐप पर RT-PCR Report Upload करना अनिवार्य है। *



❇️ * 11 दिनों में अबतक 15-18 वर्षीय 42% बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। *
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 16/ January (01) /2022
Day :- Sunday/ रविवार
DCA Dose :- 390__


प्रश्न 1:- मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल अधीक्षक कौन नियुक्त हुए हैं?
उत्तर :- केपी अरविंदन।

प्रश्न 2:- फ़ोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाली शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों में वर्ष 2021 में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर :- जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (424 करोड़ रूपए)।

प्रश्न 3:- अडाणी समूह और किस देश की सबसे बड़ी "इस्पात निर्माता कंपनी पॉस्को" ने भारत में व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए एक गैर बाध्यकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- दक्षिण कोरिया।

प्रश्न 4:- भारतीय रेलवे ने "ट्रेन गार्ड" का नाम बदलकर क्या रख दिया है?
उत्तर :- ट्रेन मैनेजर।

प्रश्न 5:- कौन सा राज्य पहली बार "World Handicapped T-20 Cricket Championship 2023" की मेजबानी करेगा?
उत्तर :- केरल।

प्रश्न 6:- किस देश में जंगली बत्तख में अत्यधिक रोगजनक बर्ड फ्लू पाया गया है?
उत्तर :- अमेरिका।

प्रश्न 7:- सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने 8 सीटर व्हीकल के लिए कम से कम कितने एयर बैग अनिवार्य कर दिया है?
उत्तर :- 6 एयर बैग।

प्रश्न 8:- भारत ने किस पड़ोसी देश को घटते विदेशी भंडार के निर्माण और खाद्य आयात के लिए 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर के वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है?
उत्तर :- श्रीलंका।

प्रश्न 9:- ब्रिटानिया के मुख्य विपणन अधिकारी के रूप में, कंपनी में कौन शामिल हुए हैं?
उत्तर :- लेनोवो के अमित दोशी।

प्रश्न 10:- भारत का पहला "Sanitary Napkin Free Village" कौन सा बनेगा?
उत्तर :- केरल का कुंबलांगी गांव।

प्रश्न 11:- लेज़ीपे ने लेज़ी कार्ड लॉन्च करने के लिए किस बैंक के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है?
उत्तर :- SBM Bank Of India के साथ।

प्रश्न 12:- भारत चीन व्यापार 2021 में कितने बिलियन तक बढ़ गया है?
उत्तर :- 125 बिलियन।

प्रश्न 13:- "Global Private Banking Awards 2021" में भारत के किस बैंक को सर्वश्रेष्ठ निजी बैंक के के रूप में नामित किया गया है?
उत्तर :- HDFC bank को।

प्रश्न 14:- बायोमेट्रिक आधारित बैंकिंग भुगतान के लिए किस बैंक के ने "मिंकासुपे" के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- एक्सिस बैंक ने।

प्रश्न 15:- हाल ही में किस संगठन ने "Global Economic Prospectus" Report जारी की है?
उत्तर :- विश्व बैंक ने।


Written And Published By :-
https://www.gyaanigk.in
रियर एडमिरल केपी अरविंदन ने मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल सुपरिटेंडेंट के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। भारतीय नौसेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।



अरविंदन ने इस पद पर रियर एडमिरल बी शिवकुमार की जगह ली है। उन्होंने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया था।



इस संबंध में नौसेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जा चुके एडमिरल केपी अरिवंदन वर्तमान जिम्मेदारी को संभालने से पहले पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर (टेक्निकल) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।



अपने 34 साल के करियर में एडमिरल अरविंदन कमान मुख्यालयों और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में विभिन्न क्षमताओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


इसके अलावा वह मरीन गैस टरबाइन ओवरहाल सेंटर आईएनएस एकशिला और मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में भी विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं।
जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका (Naomi Osaka) फिर से दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीट (World's Highest-paid Female Athlete) बन गई हैं.



ये दावा फोर्ब्स (Forbes) ने जारी की अपनी नई लिस्ट में किया है. ओसाका की पिछले साल की कमाई 57.3 मिलियन डॉलर की रही है. ये कमाई उन्होंने खेलों से मिले प्राइज मनी और एंडोर्समेंट के जरिए कमाए.




ओसाका की कमाई ज्यादातर एंडोर्समेंट के जरिए रही. उन्होंने पिछले डेढ़ साल में 10 से ज्यादा ब्रांड के साथ पार्टनरशिप की. 4 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन खिलाड़ी के नाइकी, मास्टरकार्ड, टैग हेवर जैसी बड़ी कंपनियों के साथ व्यवसायिक करार हैं.



कॉमर्शिएल डील के अलावा जापानी टेनिस स्टार का बॉडी आर्मर और हाइप्रीस जैसी कंपनियों में शेयर भी हैं. वहीं वो एक प्रोफेशनल महिला फुटबॉल टीम की इन्वेस्टर भी हैं.



ओसाका की कमाई ज्यादातर एंडोर्समेंट के जरिए रही. उन्होंने पिछले डेढ़ साल में 10 से ज्यादा ब्रांड के साथ पार्टनरशिप की. 4 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन खिलाड़ी के नाइकी, मास्टरकार्ड, टैग हेवर जैसी बड़ी कंपनियों के साथ व्यवसायिक करार हैं.



कॉमर्शिएल डील के अलावा जापानी टेनिस स्टार का बॉडी आर्मर और हाइप्रीस जैसी कंपनियों में शेयर भी हैं. वहीं वो एक प्रोफेशनल महिला फुटबॉल टीम की इन्वेस्टर भी हैं.



फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट ओसाका के फ्रेंच ओपन से नाम वापस लेने के एक साल बाद जारी की है. सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों की फोर्ब्स की लिस्ट में ओसाका के बाद अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स हैं, जिनकी कमाई पिछले साल 45.9 मिलियन डॉलर रही.



वहीं सेरेना की बहन
वीनस लिस्ट में 11.3 मिलियन डॉलर की कमाई कर तीसरे नंबर पर हैं.



फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट ओसाका के फ्रेंच ओपन से नाम वापस लेने के एक साल बाद जारी की है. सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों की फोर्ब्स की लिस्ट में ओसाका के बाद अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स हैं, जिनकी कमाई पिछले साल 45.9 मिलियन डॉलर रही. वहीं सेरेना की बहन वीनस लिस्ट में 11.3 मिलियन डॉलर की कमाई कर तीसरे नंबर पर हैं.
14 जनवरी को भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार मिली। इसके एक दिन बाद 15 जनवरी को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।



विराट कोहली ने शनिवार की शाम को सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया था कि वे अब टेस्ट प्रारूप की कप्तानी भी नहीं करेंगे, लेकिन विराट ने सबसे पहले किस शख्स को कप्तानी छोड़ने की बात बताई थी और कब BCCI को जानकारी दी थी, इसका खुलासा भी हो गया है।



रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से विराट कोहली ने सबसे पहले टेस्ट कप्तानी छोड़ने की बात की थी।



शुक्रवार की रात को ही विराट ने उनको ये जानकारी दे दी थी कि वे टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने BCCI को अपने इस फैसले के बारे में बताया।



विराट ने राहुल द्रविड़ को अपने फैसले के बारे में बताने के बाद BCCI के सचिव जय शाह से टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बारे में बात की थी और उनका इस्तीफा उसी समय मंजूर कर लिया गया था।



4 महीने के अंदर विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप और IPL से भी कप्तानी छोड़ दी है।



सबसे पहले विराट कोहली ने 16 सितंबर 2021 को इस बात का ऐलान किया था कि वे टी20 विश्व कप 2021 के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ देंगे।



इसके तीन दिन बाद 19 सितंबर को उन्होंने आईपीएल की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी। वहीं, 8 दिसंबर को उनसे वनडे इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छीन ली गई, जबकि 15 जनवरी को खुद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया।
* उपयोगी जानकारी *


❇️ भारत में आज टीकाकरण अभियान का एक वर्ष पूरा हुआः


🔸 17 सितंबर 2021 को 2.5 करोड़ का सबसे अधिक एकदिवसीय टीकाकरण


🔸 एक साल के भीतर 156 करोड़ वैक्सीन डोज के साथ सबसे तेज टीकाकरण अभियान


🔸 12 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में पहली वैक्सीन डोज का 100% टीकाकरण कवरेज


🔸 कोविन के साथ सुरक्षित डिजिटल पंजीकरण


🔸 वैक्सीन मैत्री के अंतर्गत 79 देशों को वैक्सीन की आपूर्ति


❇️ 1.38 लाख रिकवरीज के साथ, वर्तमान में रिकवरी रेट 94.51% है।


❇️ पिछले 24 घंटे में 2,71,202 नए मामले दर्ज किए गए।


❇️ दैनिक मामलों का पॉजिटिविटी रेट 16.28% है।


❇️ अब तक 70.24 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट किए जा चुके है।
रेलवे बोर्ड ने रेल कर्मचारियों की सालों पुरानी मांग पूरी कर दी है. ट्रेन में तैनात रहने वाले गार्ड (Train Guard) को अब ट्रेन मैनेजर (Train Manager) के नाम से जाना जाएगा.



इस बारे में रेलवे बोर्ड (Railway Board) की तरफ से सभी रेलवे के जनरल मैनेजर्स को पत्र जारी क‍िया गया है. रेलवे कर्मचारी यून‍ियन की तरफ से प‍िछले काफी समय से इस बदलाव की मांग की जा रही थी.


तत्‍काल प्रभाव से लागू किया जाएगा फैसला



इस फैसले को तत्‍काल प्रभाव से लागू किया जाएगा. सार्वजन‍िक रूप से इंड‍ियन रेलवे के ऑफ‍िश‍ियल अकाउंट पर भी इसकी घोषणा कर दी गई है. रेलवे बोर्ड के फैसले कर्मचारियों की सालों पुरानी मांग पूरी हुई है.



2004 से गार्ड का पदनाम बदलने की मांग की जा रही थी. इसके पीछे तर्क द‍िया जा रहा था क‍ि गार्ड का काम सिर्फ सिग्नल के लिए झंडी और टार्च दिखाना नहीं है.



जिम्मेदारी में कोई बदलाव नहीं


ट्रेनों में यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही पार्सल सामग्री का निष्पादन, यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन की संरक्षा भी गार्ड के जिम्मे है.


ऐसे में पदनाम बदलना काफी जरूरी है. रेलवे अध‍िकार‍ियों ने बताया क‍ि पदनाम बदलने से जिम्मेदारी में कोई बदलाव नहीं होगा.


पुराना पदनाम- नया पदनाम



1.. Assistant Guard-Assistant Passenger Train Manager

2..Goods Guard-Goods Train Manager

3.. Senior Goods Guard-Senior Goods Train Manager

4.. Senior Passenger Guard-Senior Passenger Train Manager

5.. Mail/Express Guard-Mail/Express Train Manager
अंडर-19 लड़कियों के एकल बैडमिंटन में नंबर-1 स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय कौन बनी हैं?
Anonymous Quiz
10%
मालिनी धोनी
48%
तस्नीम मीर
23%
रोमा सेठिया
10%
किंजल सिंह
9%
काजल साहू
वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 के अनुसार पिछले 2 वर्षों में देश के कुल वन और वृक्षों से भरे क्षेत्र में कितने वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है?
Anonymous Quiz
38%
2261 वर्ग किलोमीटर
22%
2367 वर्ग किलोमीटर
22%
3987 वर्ग किलोमीटर
8%
4034 वर्ग किलोमीटर
10%
5629 वर्ग किलोमीटर
किस देश ने 7 महीने बाद ट्विटर से प्रतिबंध हटा दिया है?
Anonymous Quiz
17%
Ethiopia
28%
Brazil
19%
Iran
30%
Nigeria
6%
Qatar
किस देश में बनी विश्व का सबसे भारी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान 'White Swan Tu-160M' बॉम्बर ने पहली उड़ान भरी है?
Anonymous Quiz
58%
Russia
11%
Australia
22%
Newzealand
8%
Pakistan
2%
Uganda
विश्व का सबसे उम्रदराज स्थलीय जीव कौन सा बना है?
Anonymous Quiz
10%
Oldest Cockatoo
15%
The Tuatara
31%
Oldest Living Elephant 🐘
9%
Longest-living Albatross
35%
Johnathan Turtle 🐢
* उपयोगी जानकारी *



❇️ कोविड के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ाई लड़ते हुए, भारत में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने आज एक वर्ष पूरा किया।



❇️ कुल 157 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।


🔸 72.06% पात्र आबादी को पूरी तरह से वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।



❇️ हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बना रहे हैं: पीएम



❇️ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने प्रतिवर्ष 16 जनवरी को स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।



❇️ तमिलनाडु में पहली से बारहवीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे।



❇️ भारत में कोविड टीकाकरण अभियान के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, आइए हम अपने हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के असाधारण प्रयासों को सलाम करें: youtu.be/rbfQljZIYlg
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 17/ January (01) /2022
Day :- Monday/ सोमवार
DCA Dose :- 391__


प्रश्न 1:- किस शहर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लोंगेवाला में विश्व का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया गया है?
उत्तर :- जैसलमेर में।

प्रश्न 2:- भोपाल नगर निगम द्वारा किस अभिनेता को "स्वच्छता ब्रांड अंबेसडर" के पद से हटाया गया है?
उत्तर :- रजा मुराद।

प्रश्न 3:- गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी हर वर्ष 24 जनवरी के बजाय कब से शुरू किया जाएगा?
उत्तर :- 23 जनवरी से।

प्रश्न 4:- "लोसांग महोत्सव" किस राज्य में मनाया गया है?
उत्तर :- सिक्किम में।

प्रश्न 5:- किस दिन को अब से प्रत्येक वर्ष "राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस" के रूप में मनाया जाएगा?
उत्तर :- प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को।

प्रश्न 6:- किस केंद्रीय मंत्री ने श्रीलंका के वित्त मंत्री तुलसी राजपक्षे के साथ आभासी बैठक की है?
उत्तर :- विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर जी ने।

प्रश्न 7:- किस राज्य सरकार ने कोविड-19 उछाल के बीच निकाय चुनाव स्थगित कर दिए हैं?
उत्तर :- पश्चिम बंगाल ने।

प्रश्न 8:- पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में "North East on Wheels Campaign" की शुरुआत किसने की है?
उत्तर :- मीनाक्षी लेखी।

प्रश्न 9:- संसद का बजट सत्र कब से शुरू होगा?
उत्तर :- 31 जनवरी से।

प्रश्न 10:- 20वें ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कौन सी संस्था कर रही है?
उत्तर :- Rambo Film Society।

प्रश्न 11:- किस राज्य सरकार ने टीकाकरण न करने वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है?
उत्तर :- हरियाणा राज्य सरकार ने।

प्रश्न 12:- किस देश ने अपने फायरिंग अभ्यास में "रेलवे जनित मिसाइल" का परीक्षण किया है?
उत्तर :- उत्तर कोरिया ने।

प्रश्न 13:- "ऊंटों के लिए विश्व का पहला होटल" किस देश में बनाया गया है?
उत्तर :- सऊदी अरब में।

प्रश्न 14:- 1 महीने में 92.6 करोड़ से अधिक UPI लेन-देन की उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला बैंक कौन सा बना है?
उत्तर :- पेटीएम पेमेंट बैंक।

प्रश्न 15:- किस राज्य सरकार ने यूनाइटेड किंगडम में "पेनीक्यूइक की प्रतिमा" को स्थापित की है?
उत्तर :- तमिलनाडु राज्य सरकार ने।


Written And Published By :-
https://www.gyaanigk.in
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned « Daily Current Affairs In Hindi __Date :- 17/ January (01) /2022 Day :- Monday/ सोमवार DCA Dose :- 391__ प्रश्न 1:- किस शहर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लोंगेवाला में विश्व का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया गया है? उत्तर :- जैसलमेर में।…»
भारत में 15 जनवरी बेहद खास है। भारतीय सेना आज अपना 74वां स्थापना दिवस मना रही है, तो वहीं देश के कई इलाकों में मकर संक्रांति का त्योहार भी मनाया जा रहा है। हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है।



आजादी के बाद भारत के फील्ड मार्शल केएम करियप्पा साल 1949 में ब्रिटिश जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी। तब से ही आज के दिन आर्मी डे मनाया जाता है। भारतीय सेना के पहले चीफ थे केएम करियप्पा।



आर्मी डे के मौके पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान सीमा पर इतिहास रच दिया है। भारतीय सेना ने राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 'खादी' से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया गया है।



खादी से बना यह तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा है और इसका वजन करीब 1400 किलोग्राम है। इस झंडे को खादी ग्रामोद्योग ने बनाया है।




भारत-पाकिस्तान सीमा पर दुनिया में खादी से बने सबसे बड़े राष्ट्रीय ध्वज को प्रमुखता से लगाया गया है। यह झंडा कई किलोमीटर दूर से ही स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।



आर्मी डे के दिन भारतीय सेना की वीरता औ देश के लिए सेना की कुर्बानी को याद किया जाता है। जैसलमेर में लगाया यह झंडा सेना के मनोबल को और बढ़ाएगा।



इस झंडे को 70 कारीगरों ने मिलकर 49 दिनों में तैयार किया है। झंडे को बनाने के लिए 4500 मीटर हाथ से काते और हाथ से बुने खादी के सूती ध्वजपट का इस्तेमाल किया गया है।



इससे पहले 2 अक्टूबर 2021 को महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती पर लेह में दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया था।