GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.73K subscribers
2.32K photos
7 videos
457 files
2.84K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने रविवार को कहा कि हीरो इंडियन महिलाओं की लीग 2020-2021 की मेजबानी ओडिशा करेगा।

फुटबॉल ईकाई ने कहा कि इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की तारीखें तय होना बाकी है और जल्‍द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

एआईएफएफ अध्‍यक्ष प्रफुल पटेल ने इवेंट आयोजित कराने पर सहमति जताने के लिए ओडिशा सरकार का शुक्रिया अदा किया।

पटेल ने अपने बयान में कहा, 'ओडिशा सरकार भारतीय फुटबॉल की बड़ी समर्थक रही है। हम श्री नवीन पटनायक जी, श्री विशाल कुमार देव, श्री विनील कृष्ण और ओडिशा के पूरे खेल विभाग के शुक्रगुजार हैं।

उन्होंने हीरो इंडियन वुमन लीग को आयोजित कराने के लिए अपना पूरा सहयोग और मदद की है।

पिछले वर्षों में टूर्नामेंट ने बहुत सारी नवोदित महिला फुटबॉलरों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उन्हें फुटबॉल को करियर के रूप में चुनने का विकल्प प्रदान करने के लिए मंच दिया है।'
Important Days And Theme of February 2021 pdf - GyAAnigk.pdf
1 MB
Important Days And Theme of February 2021 pdf - GyAAnigk.pdf
GK_short_tricks_to_remember_“Miss_World_from_India_in_Hindi”.pdf
799.2 KB
GK short tricks to remember “Miss World from India in Hindi”.pdf
लगता है आप लोगों ने हमारे इस टेलीग्राम चैनल को पूरी तरह से भुला दिया है। ना कोई शेयर कर रहा है और ना ही सब्सक्राइब से बढ़ रहे हैं। अगर हम आपको ऑफर दें तो हर 100 सब्सक्राइबर्स पर एक करंट अफेयर्स का नया प्रश्न जोड़ते जाएंगे।।

जैसे कि अभी 300 लोग हैं तो 12 डैली करंट अफेयर्स जैसे ही 400 लोग हो जाएंगे तो 13 डैली करंट अफेयर्स।

यह सभी आप पर निर्भर करता है आप जितना शेयर करेंगे तो उतना आपको फायदा होगा और हमें भी।

धन्यवाद आपका दिन शुभ हो! जीवन में ऐसे ही आगे बढ़ते रहो
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 03/03/2021
Day :- Wednesday
DCA Dose :- 72__

प्रश्न 1:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने खाद्य मिलावट करने वालों को आजीवन कारावास का प्रावधान किया है?
उत्तर :- मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने।

प्रश्न 2:- हाल ही में कौन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ (100 मिलियन) फॉलोवर्स पूरे हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं?
उत्तर :- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली।

प्रश्न 3:- हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- मनप्रीत वोहरा को।

प्रश्न 4:- हाल ही में अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव का स्वरूप हुआ है?
उत्तर :- ऋषिकेश में।

प्रश्न 5:- हाल ही में "सुगम्य भारत" ऐप किस केंद्रीय मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया है?
उत्तर :- थावर चंद गहलोत के द्वारा.

प्रश्न 6:- हाल ही में ब्रिटेन के दो क्रूज़ जहाजों को भारत के किस राज्य में खंडित किया गया है?
उत्तर :- गुजरात राज्य में।

प्रश्न 7:- हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किस राज्य में 1000 मेगावाट की नेवेली थर्मल पावर योजना का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- तमिलनाडु राज्य में।

प्रश्न 8:- हाल ही में किस महासागर क्षेत्र में डीआरडीओ द्वारा विकसित एक उपग्रह "सिंधु नेत्र" प्रक्षेपित किया है?
उत्तर :- हिंद महासागर में।

प्रश्न 9:- हाल ही में किस बैंक ने होम लोन की ब्याज दरों को घटाकर 6.7% कर दिया है?
उत्तर :- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने।

प्रश्न 10:- हाल ही में भारत ने रक्षा क्षेत्र में किस पड़ोसी देश को पहली प्राथमिकता वाला साझेदार बताया है?
उत्तर :- श्रीलंका को।

प्रश्न 11:- हाल ही में भारत के किस राज्य की महान गायिका डॉक्टर ओमनाकुट्टी को "स्वाति संगीता पुरस्कार" 2020 से सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- कर्नाटक राज्य।

प्रश्न 12:- हाल ही में पूर्वी नौसेना कमान का प्रमुख किसे नियुक्त किया है?
उत्तर :- अजेंद्र बहादुर सिंह ।


#GyAAnigk
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned « Daily Current Affairs In Hindi __Date :- 03/03/2021 Day :- Wednesday DCA Dose :- 72__ प्रश्न 1:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने खाद्य मिलावट करने वालों को आजीवन कारावास का प्रावधान किया है? उत्तर :- मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने। प्रश्न 2:- हाल ही में…»
मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को आजीवन कारावास देने के लिए दंड कानून (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दे दी।

इसकी जानकारी राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को अब कड़ी सजा दी जाएग।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, '**मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने खाद्य पदार्थों में मिलावट** करने वालों को अब सख्त सजा दी जाएगी।

इसको देखते हुए (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दी गई है।

इसमें व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।'

बता दें कि दिसंबर 2019 में मिलावट से पैदा होने वाले खतरों को लेकर भोपाल में जागरूकता रैली निकाली गई थी।

रैली में सभी आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया था। यह रैली राजधानी के रोशनपुरा से लाल परेड तक निकाली गई थी।

इसमें लोगों ने मिलावट के खिलाफ नारे लगाए थे और शुद्ध खाद्य उत्पादों की मांग की थी।

जगह-जगह मिलावट को लेकर छापे मारे जाते हैं। पिछले दिनों शहद में मिलावट का मामला देशभर में चर्चा में छाया रहा था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 28 फरवरी को PSLV-C51 की सफल लॉन्चिंग की. इस लॉन्चिंग में कई बातें अनोखी थीं.

लेकिन सबसे ज्यादा खास है देश की सुरक्षा से संबंधित एक सैटेलाइट का सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित होना. ये सैटेलाइट पाकिस्तान, चीन समेत देश की हर सीमाओं पर नजर रखेगा.

ताकि दुश्मन की हर हलचल का पता चल सके. इस सैटेलाइट को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के युवा वैज्ञानिकों ने बनाया है.

DRDO का सिंधु नेत्र (Sindhu Netra) सैटेलाइट भारतीय समुद्री क्षेत्र (Indian Ocean Region) में आने वाले हर तरह के मालवाहक*, युद्धपोत, व्यापारिक जहाजों को ऑटोमैटिकली पहचान लेगा.

कल की लॉन्चिंग के बाद इस
सैटेलाइट ने ग्राउंड से अपना संपर्क** बना लिया है. इसने अपना काम करना शुरू कर दिया है.

सिंधु नेत्र (Sindhu Netra) सैटेलाइट को लेकर DRDO के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल तो इससे भारतीय समुद्री क्षेत्र की निगरानी की जाएगी, लेकिन जरूरत पड़े तो इसे हम दक्षिण चीन सागर, एडेन की खाड़ी और अफ्रीकी तटोंतक की निगरानी कर सकते हैं

सिंधु नेत्र (Sindhu Netra) सैटेलाइट की मदद से भारतीय सेनाएं और जासूसी संस्थाएं लद्दाख समेत चीन से लगी सीमाओं और पाकिस्तान की सीमा पर नजर रख सकते हैं.

इस सैटेलाइट की मदद से 4000 किलोमीटर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर नजर रखी जा सकती है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ऐसे चार से छह सैटेलाइट्स की और जरूरत भी पड़ने वाली है, ताकि भविष्य में सीमाई खतरों से बचा जा सके.
COVID-19 Updates as on 03 March 2021 at 8 AM

Active Cases: 1,70,126
Discharged cases: 1,08,12,044
Death cases: 1,57,346

* Please follow the #COVID appropriate behaviour - 2 Gaz Doori, Mask 😷 Hai Zaroori. *
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (03 मार्च 2021, सुबह 8 बजे)

सक्रिय मामले: 1,70,126
अस्पताल से छुट्टी: 1,08,12,044
मृत्यु के मामले: 1,57,346

* कृपया #COVID उपयुक्त व्यवहार का पालन करें - दो गज दूरी, मास्क 😷 है ज़रूरी ।
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «February 100+ Current Affairs In Hindi for ssc Pdf - GyAAnigk https://www.gyaanigk.in/2021/03/february-100-current-affairs-in-hindi.html ☝🏻☝🏻 New post ki link jisme humne February Month ke 100 se bhi adhik current affairs ko jodne ka prayatn kiya hai.. hume…»
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 04/03/2021
Day :- Thursday
DCA Dose :- 73__

प्रश्न 1:- हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार 2020 में अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट का सबसे बड़ा आवेदक देश कौन बना है?
उत्तर :- पड़ोसी देश चीन।

प्रश्न 2:- हाल ही में किस बैंक ने Whatsapp banking service शुरू करने के लिए व्हाट्सएप के साथ करार किया है?
उत्तर :- एक्सिस बैंक ने।

प्रश्न 3:- हाल ही में विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया गया है?
उत्तर :- 3 मार्च 2020 को।

प्रश्न 4:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में अब स्थानीय लोगों को 75% आरक्षण दे दिया है?
उत्तर :- हरियाणा राज्य सरकार ने।

प्रश्न 5:- हाल ही में फरवरी माह में GST Collection कितने प्रतिशत बढ़कर 1.13 लाख करोड़ रुपए हो गया है?
उत्तर :- 7%।

प्रश्न 6:- हाल ही में किस राज्य सरकार ने SC and ST students के लिए छात्रावासों का उद्घाटन किया है?
उत्तर :- ओडिशा राज्य सरकार ने.

प्रश्न 7:- हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच नवीनीकरणीय ऊर्जा सहयोग के बारे में हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- फ्रांस देश के बीच।

प्रश्न 8:- हाल ही में किस देश के शोधकर्ताओं ने 140 मिलियन साल पहले डायनासोरों के जीवाश्मों की खोज की घोषणा की है?
उत्तर :- अर्जेंटीना।

प्रश्न 9:- हाल ही में AIBA [International Boxing Association] का समिति अध्यक्ष किसे चुना गया है?
उत्तर :- मैरी कॉम को।

प्रश्न 10:- हाल ही में 'घरों की पहचान चेलिकी नाम' नामक योजना किस राज्य ने शुरू की है?
उत्तर :- उत्तराखंड राज्य ने।

प्रश्न 11:- हाल ही में लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी का विलय करके क्या नाम रखा गया है?
उत्तर :- संसद टीवी।

प्रश्न 12:- हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश ने सांस्कृतिक परिसर कला कुंज के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- दिल्ली ने।

#GyAAnigk
भारत की दिग्गज मुक्केबाज और छह बार की विश्व चैंपियन मैरीकॉम को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

मैरीकॉम को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने 'चैंपियंस एंड वेटरंस' समिति का अध्यक्ष चुना है। एआईबीए के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की वोटिंग में 37 वर्षीय मैरीकॉम के नाम पर मुहर लगी। विश्व संस्था ने पिछले साल इस पैनल का गठन किया था।

एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने मैरीकॉम को लिखे पत्र में कहा, ‘खुशी के साथ आपको सूचित करता हूं कि AIBA के निदेशकों के बोर्ड के मेल से वोटिंग के बाद आपको एआईबीए की ‘चैम्पियंस एंड वेटरंस’ समिति के अध्यक्ष के तौर पर सेवा करने के लिए चुना गया है।’


उन्होंने साथ ही कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि आपकी अपार जानकारी और अनुभव से आप इस महत्वपूर्ण समिति की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान करेंगी।’

गौरतलब है कि विश्व मुक्केबाजी में बदलाव और बेहतरी के लिहाज से पिछले साल दिसंबर में ही चैंपियंस एंड वेटरंस समिति का गठन हुआ था।

इसमें दुनियाभर के सम्मानजनक दिग्गज और उन चैंपियन मुक्केबाजों को शामिल किया गया था जो अपना अनुभव साझा करना चाहते हैं।

उधर स्पेन में मौजूद 37 वर्षीय मैरीकॉम ने ट्वीट कर मुक्केबाजी संघ का आभार जताया और सभी का धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, 'इस नई जिम्मेदारी को देने के लिए एआईबीए अध्यक्ष उमर क्रेमलेव और सभी मुक्केबाजी परिवार का शुक्रिया। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।’


बता दें कि मैरीकॉम एक साल बाद बॉक्सिंग रिंग में उतरने वाली हैं। वे BOXING TOURNAMENT में भारतीय दल का नेतृत्व कर रही हैं और आज क्वार्टरफाइनल के मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरूआत करेंगी।

मैरीकॉम इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। वे दूसरी और आखिरी बार ओलंपिक में भाग लेंगी।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 50,000 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए बड़ा एलान किया है.

राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) दिए जाने के लिए 101 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. एक आधिकारिक विज्ञापन में कहा गया है कि ये छात्रवृत्ति सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी.


दरअसल, मुख्यमंत्री ने तीन 'आकांक्षा' छात्रावास और 68 अन्य छात्रावासों का उद्घाटन भी किया. उन्होंने हॉस्टल में रहने वाले 5.75 लाख छात्रों के लिए 'माई हॉस्टल' कार्ड भी लॉन्च किया.


कुल 1.5 लाख छात्र लाभान्वित

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, 'शिक्षा सुधार का आधार है और मेरी सरकार ने हमेशा शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया है. इसी कारण एससी और एसटी छात्र विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

' उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोग्राम के माध्यम से कुल 1.5 लाख छात्र लाभान्वित होंगे. वे ओडिशा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से सीधे अपने बैंक खाते में पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं.


जनजातियों के लिए पोषण कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'यह राज्य सरकार का एक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम है.

इससे लगभग 5.75 लाख छात्रों को फायदा होगा. SC and ST students के लिए बनाए गए 6,700 छात्रावासों में उचित आवास और अध्ययन की सुविधा दी जाएगी. उन्हें अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाए गए हैं.'
COVID-19 Updates as on 04 March 2021 at 8 AM

Active Cases: 1,73,413
Discharged cases: 1,08,26,075
Death cases: 1,57,435

* Please follow the #COVID appropriate behaviour - 2 Gaz Doori, Mask 😷 Hai Zaroori. *
कोरोनावायरस पर नवीनतम जानकारी (04 मार्च 2021, सुबह 8 बजे)

सक्रिय मामले: 1,73,413
अस्पताल से छुट्टी: 1,08,26,075
मृत्यु के मामले: 1,57,435

* कृपया #COVID उपयुक्त व्यवहार का पालन करें - दो गज दूरी, मास्क 😷 है ज़रूरी ।