GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.71K subscribers
2.33K photos
7 videos
457 files
2.91K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
गोवा के लघु कथा लेखक, उपन्यासकार, आलोचक और कोंकणी में पटकथा लेखक दामोदर मौजो को भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान 57वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।




2008 में रवींद्र केलेकर के बाद मौजो पुरस्कार प्राप्त करने वाले गोवा के दूसरे नागरिक हैं। मौज़ो की 25 पुस्तकें कोंकणी में और एक अंग्रेजी में प्रकाशित हुई हैं।



उनकी कई पुस्तकों का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है। मौजो के प्रसिद्ध उपन्यास ‘करमेलिन’ को 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला।




गोवा की राजधानी पणजी के पास राजभवन में आयोजित समारोह के दौरान प्रसिद्ध कवि गुलजार मौजूद थे।
किस राज्य के सरकारी स्कूल के छात्रों के पास मानकीकृत यूनिफॉर्म होगी?
Anonymous Quiz
12%
राजस्थान राज्य के
21%
गुजरात राज्य के
48%
महाराष्ट्र राज्य के
12%
अरूणाचल प्रदेश राज्य के
6%
बिहार राज्य के
किस भारतीय फर्म को Top 50 Most Innovative Firm’s में शामिल किया गया है?
Anonymous Quiz
8%
Adani Group
33%
Reliance Industries
22%
Mahindra & Mahindra
11%
ICICI
25%
TATA Group
Congratulations Team CSK 🥳🎉👏👏🎉🥳
🔥 30 May 2023🔥Daily Current Affairs In Hindi Pdf (Additional Information In It)



1: 2 लाख रूपे क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने में सक्षम बनाने वाला पहला ऐप कौन-सा बन गया है?



2: COP28 अध्यक्ष की सलाहकार समिति में कौन शामिल हुए हैं?





3: किस देश ने अपना घरेलू अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान KSLV-II Nuri को लांच किया है?




4: IPL 2023 की विजेता टीम कौन सी बनी है?




5: किस राज्य की GCC की ‘अराकु कॉफी’ को जैविक प्रमाण पत्र मिला है?




30 May 2023 के महत्वपूर्ण डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक या वीडियो पर क्लिक करें 👇🏻👇🏻👇🏻




https://youtu.be/1NAZ4weU8Q8
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «🔥 30 May 2023🔥Daily Current Affairs In Hindi Pdf (Additional Information In It) 1: 2 लाख रूपे क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने में सक्षम बनाने वाला पहला ऐप कौन-सा बन गया है? 2: COP28 अध्यक्ष की सलाहकार समिति में कौन शामिल हुए हैं? 3: किस देश ने अपना…»
GyAAnigk: The Knowledge Hub
🔥 30 May 2023🔥Daily Current Affairs In Hindi Pdf (Additional Information In It) 1: 2 लाख रूपे क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने में सक्षम बनाने वाला पहला ऐप कौन-सा बन गया है? 2: COP28 अध्यक्ष की सलाहकार समिति में कौन शामिल हुए हैं? 3: किस देश ने अपना…
Daily Current Affairs In Hindi | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी

__Date :- 30 - May (05) - 2023
Day :- Tuesday - मंगलवार
DCA Dose :- 889__



प्रश्न 1:- IPL 2023 की विजेता टीम कौन सी बनी है?
उत्तर :- चेन्नई सुपर किंग्स।



प्रश्न 2:- RBI ने Cosmos Co-Operative Bank और किस बैंक के विलय को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- मराठा सहकारी बैंक।



प्रश्न 3:- किस राज्य की GCC की ‘अराकु कॉफी’ को जैविक प्रमाण पत्र मिला है?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश राज्य की।



प्रश्न 4:- किस केन्द्रीय मंत्री ने ‘SAMARATH अभियान’ की शुरूआत की है?
उत्तर :- गिरिराज सिंह जी ने।



प्रश्न 5:- किस देश ने अपना घरेलू अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान KSLV-II Nuri को लांच किया है?
उत्तर :- दक्षिण कोरिया ने।



प्रश्न 6:- तमिलनाडु राज्य सरकार ने ऑटोमोबाइल प्लांट के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
उत्तर :- जापान देश के साथ।



प्रश्न 7:- COP28 अध्यक्ष की सलाहकार समिति में कौन शामिल हुए हैं?
उत्तर :- मुकेश अंबानी।



प्रश्न 8:- CBDC का उपयोग करने वाला पहला नगर निगम कौन-सा बना है?
उत्तर :- पटना।



प्रश्न 9:- 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा किस देश में शुरू हुई है?
उत्तर :- स्विट्जरलैंड में।



प्रश्न 10:- 2 लाख रूपे क्रेडिट कार्ड को UPI से जोड़ने में सक्षम बनाने वाला पहला ऐप कौन-सा बन गया है?
उत्तर :- फोनपे।



प्रश्न 11:- किस शतरंज चैंपियन ने 2023 सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज पोलैंड जीता है?
उत्तर :- मैगनस कार्लसन ने।



प्रश्न 12:- किसने UPSC सदस्य के रूप में शपथ ली है?
उत्तर :- सुमन शर्मा ने।



प्रश्न 13:- किसे 2023-24 के लिए CII अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया?
उत्तर :- आर दिनेश को।



प्रश्न 14:- किसे मद्रास उच्च न्यायलय के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- एस वैद्यनाथन जी को।



प्रश्न 15:- भारतीय सेना के सप्त शक्ति कमान ने किन राज्यों के पश्चिमी सीमाओं पर 'सुदर्शन शक्ति 2023' अभ्यास किया है?
उत्तर :- राजस्थान और पंजाब के।




Written And Published By :-
https://dailycurrentaffairsinhindi.gyaanigk.in/2023/05/daily-current-affairs-in-hindi-pdf-of-May-2023.html#30
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मणिपुर के इम्फाल में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे राज्य में स्थिति की समीक्षा करेंगे और शांति तथा सांप्रदायिक सद्भाव स्थापित करने के लिए सभी पक्षों से विचार-विमर्श करेंगे। श्री शाह 3 दिन के मणिपुर दौरे पर कल रात इम्फाल पहुंचे।




इसके बाद उन्होंने वहां कैबिनेट की बैठक में भाग लिया। इस दौरान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उन्हें फिर से बसाने की योजना के संबंध में चर्चा की गई।




इस बीच, इम्फाल में कल गोली लगने से तीन नागरिकों की मृत्यु हो गई। राज्य में अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में भारतीय रिजर्व बटालियन के एक जवान सहित 6 लोग घायल हो गए।





काक्चिंग जिले के सुगानू गांव में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने आम नागरिकों पर हमला किया। इस दौरान तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो घायल हो गए।




संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने कल दोपहर इम्फाल पश्चिम जिले के कांतोसाबल मितेई गांव में 5 घरों और कई दुकानों में आग लगा दी।
ओडिशा के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में चल रही 13वें हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 के रविवार को खेले गए फाइनल मैच में उत्तरप्रदेश ने ओडिशा को 7-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।




उज्जवल और इन खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा



उत्तरप्रदेश की ओर से उज्जवल पाल ने खेल के 6वें मिनट पर ही पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर अपने टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी। बाद में उज्ज्वल ने 38, 47 वें मिनट पर टीम के लिए दो और गोल दागे।




वहीं राहुल यादव ने 30वें मिनट पर, केतन कुशवाह ने 39 मिनट पर, राहुल राजभर ने 52 वें मिनट पर और अजित यादव ने 54वें मिनट पर एक-एक गोल और ओडिशा की ओर से दीनानाथ नानवार ने 57 वें मिनट पर एक गोल मारा था।
Indian Space Research Organization - ISRO के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान-3 इस वर्ष जुलाई में प्रक्षेपित किया जाएगा।




कल श्रीहरिकोटा में दूसरी पीढ़ी के पहले नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-01 के सफल प्रक्षेपण के बाद उन्होंने यह जानकारी दी।




उन्होंने कहा कि जुलाई में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण का लक्ष्य कक्षीय मापदंडों के आधार पर मिल रहे समय के हिसाब से तय किया गया है और इसरो इस दिशा में काम कर रहा है ताकि प्रक्षेपण को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।




चंद्रयान-2 मिशन के क्रम के अगले चरण के रूप में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान के सुरक्षित रूप से उतरने और वहां भ्रमण करने की क्षमता को प्रदर्शित करेगा।




यह यान स्वदेशी लैंडर और प्रणोदक मॉड्यूल तथा रोवर से लैस है। इसके लैंडर और रोवर में वैज्ञानिक उपकरण लगे हैं, जो चंद्रमा की सतह पर आवश्यक परीक्षण करेंगे और जानकारी जुटाएंगे।
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू को एक बार फिर 2024 से 2027 के चार वर्षों के कार्यकाल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का बाहरी लेखा परीक्षक चुना गया है। वे 2019 से 2023 के कार्यकाल के लिए पहले से ही इस पद पर हैं।




जेनेवा में कल विश्व स्वास्थ्य संगठन की 76वीं आम बैठक में उनको दोबारा चुना गया है। पहले दौर के मतदान में उन्हें 1 सौ 14 के मुकाबले 1 सौ 56 मतों के जबरदस्त बहुमत से चुना गया।




निर्वाचन के बाद विश्व स्वास्थ्य आम सभा को संबोधित करते हुए श्री मुर्मू ने बाह्य लेखा परीक्षक के रूप में अपने दृष्टिकोण का उल्लेख किया।




उन्होंने बेहतर परिणाम के लिए प्रक्रिया में सुधार, पारदर्शिता और पेशेवर तरीके से कामकाज पर जोर दिया।
रिजर्व बैंक ने कहा है कि मुद्रास्फीति का दबाव कम करने के प्रयासों के बीच वर्ष 2023 -24 में भारत की आर्थिक वृद्धि सतत रहने का अनुमान है।




रिजर्व बैंक की आज जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार ठोस आर्थिक नीतियों, मूल्‍यों में नरमी, मजबूत वित्‍तीय क्षेत्र, सुदृढ कॉर्पोरेट सेक्‍टर और सरकारी व्‍यय की गुणवत्‍ता पर नीतिगत जोर के कारण देश की आर्थिक वृद्धि गति सतत रहेगी।




हालांकि रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक वृद्धि दर में गिरावट, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक वित्‍तीय प्रणाली पर नये दबावों के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि के समक्ष नकारात्मक जोखिमों की भी आशंका है।




रिजर्व बैंक की वर्ष 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार मौद्रिक नीति का उद्देश्‍य मुद्रास्फीति को निर्धारित लक्ष्‍य के भीतर रखना और आर्थिक वृद्धि में सहयोगी बनाना है।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी ने जल जीवन मिशन को लागू करने में सुस्ती और खराब जल प्रबंधन के लिए राजस्थान सरकार की आलोचना की है।




जोधपुर में नल का पानी नहीं उपलब्ध कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस के लाठीचार्ज की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार जल की समस्या को सुलझाने के लिए मिशन के रूप में काम कर रही है, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है।




उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हजारों करोड़ रुपये मिलने के बावजूद राज्य सरकार इस पर अत्यंत धीमी गति से काम कर रही है।




रविवार को जोधपुर के खोखारिया क्षेत्र में पानी की बेहद कमी से जूझ रही महिलाओं ने जोधपुर-जयपुर राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया था। उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
किस राज्य सरकार ने नदी की रेत के सस्ते और आसान विकल्प के रूप में निर्मित रेत (एम-सैंड) के उपयोग को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है?
Anonymous Quiz
19%
मणिपुर राज्य सरकार ने
25%
पंजाब राज्य सरकार ने
50%
राजस्थान राज्य सरकार ने
3%
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने
3%
बिहार राज्य सरकार ने