GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.7K subscribers
2.33K photos
7 videos
457 files
2.91K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
दोस्तों हमनें एक नया यूट्यूब चैनल बनाया है जिसमें हम प्रत्येक दिन एक Short Video और एक डेली करंट अफेयर्स का वीडियो (With Some Extra Information) पोस्ट करते हैं।



दोस्तों Telegram और website में कुछ जानकारी देना संभव नहीं होता इसलिए हमनें आपके लिए यूट्यूब चैनल बनाया है ताकि आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।


यूट्यूब चैनल में जाकर चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लें। 

आपका एक समर्थन हमारे लिए सराहनीय होगा।

यह है हमारा नया यूट्यूब चैनल


https://youtube.com/@GyAAnigk


❤️❤️
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «दोस्तों हमनें एक नया यूट्यूब चैनल बनाया है जिसमें हम प्रत्येक दिन एक Short Video और एक डेली करंट अफेयर्स का वीडियो (With Some Extra Information) पोस्ट करते हैं। दोस्तों Telegram और website में कुछ जानकारी देना संभव नहीं होता इसलिए हमनें आपके लिए यूट्यूब…»
अमरीका के इंडियाना प्रांत ने सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक पर मुकदमा दायर किया है। प्रांत के एटोर्नी जनरल टॉड रोकिता ने टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस पर राज्‍य के उपभोक्‍ता संरक्षण कानूनों के उल्‍लंघन का आरोप लगाया है।




मीडिया की खबरों के मुताबिक इससे सिलसिले में दो मुकदमे दायर किये गये हैं। पहले में दावा किया गया है कि यह ऐप युवा उपभोक्‍ताओं को अनुचित सामग्री परोस रहा है।




श्री रोकिता ने दूसरी शिकायत में आरोप लगाया है कि टिकटॉक संवेदनशील उपभोक्‍ता जानकारी तक पहुंचने की चीन सरकार की क्षमता जाहिर नहीं करता।




उधर टेक्‍सॉस साउथ डकोटा और साउथ कैरोलीना में राज्‍य सरकार के उपकरणों में टिकटॉक के इस्‍तेमाल पर रोक लगा दी गई है।



पिछले महीने FBI ने कहा था कि टिकटॉक राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बनता जा रहा है।
न्‍यूयॉर्क की ज्‍यूरी ने कर धोखाधड़ी मामले में अमरीका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प के संगठन को सभी मामलों में दोषी पाया है।



संगठन की दो कंपनियां षड्यंत्र के आरापों और झूठे व्‍यापारिक रिकॉर्ड सहित सभी 17 मामलों में दोषी ठहरायी गयी हैं।




मैनहट्टन के जिला अटॉर्नी कार्यालय ने पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प और उनकी व्‍यापारिक गतिविधियों की तीन साल तक जांच पड़ताल की। हालांकि श्री ट्रम्‍प पर व्‍यक्तिगत आरोप नहीं गलाए गए हैं।




इस बीच, अमरीका का न्‍याय विभाग, श्री ट्रम्‍प के जनवरी 2021 में पद छोड़ने के बाद भी संवेदनशील सरकारी रिकॉर्ड रखने के मामले की जांच कर रहा है।




साथ ही श्री ट्रम्‍प की उस मामले में भी जांच हो रही है जिसमें उन्‍होंने 2020 के राष्‍ट्रपति चुनाव के परिणामों को बदलने के लिए कथित प्रयास किए थे।
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण- NIA ने पंजाब में तरनतारन बम विस्फोट के षडयंत्रकर्ता बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ऑस्ट्रिया ने इंटरपोल के साथ समन्वय से बिक्रमजीत सिंह को भारत प्रत्यर्पित किया था।



फरार अपराधी बिक्रमजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब में आतंकी हमलों के लिए गिरोह तैयार किया था।



NIA ने उसे वापस भारत लाने के लिए अपना एक दल ऑस्ट्रिया भेजा था। NIA ने एक बयान में बताया कि मोहाली की NIA अदालत के गैर-जमानती वारंट के आधार बिक्रमजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए रेड कॉनर नोटिस जारी किया गया था।



इसके बाद पिछले साल मार्च में लिंज में बिक्रमजीत सिंह को हिरासत में लिया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लिंज की क्षेत्रीय अदालत ने बिक्रमजीत सिंह का प्रत्यर्पण किया।



एन.आई.ए. की जांच में पता लगा कि गिरफ्तार आरोपी ने अन्य अभियुक्तों को आतंकी हमलों के लिए उकसाया और उन्हें विस्फोटक तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया। बिक्रमजीत ने विभिन्न जलूसों और सरकारी एजेंसियों पर हमलों की साजिश रची।
विदेश राज्‍य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने आज लोकसभा में लिखित उत्‍तर में बताया कि भारत के करीब एक हजार एक सौ विदयार्थी और 90 अन्‍य नागरिक अब भी युक्रेन में फंसे हुए हैं।




उन्‍होंने बताया कि युक्रेन में लड़ाई शुरू होने के बाद वहां मेडिकल की पढाई कर रहे अधिकांश भारतीय विदयार्थी स्‍वदेश लौट आये थे।




उन्‍होंने यह भी बताया कि कीव में भारतीय मिशन ने एडवाइजरी जारी करके भारतीय नागरिकों को सीमा पार करने के बारे में उपलब्‍ध विकल्‍पों की जानकारी दी थी और अब भी मदद देने के लिए उनसे सम्‍पर्क में है.
हाल ही में अध्ययन से पता चला है कि निकट भविष्य में हिंद महासागर, अरब सागर के उत्तरी क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के मध्य क्षेत्र में तूफान और तेज लहरें बढ़ने के साथ जलवायु परिवर्तन की प्रक्रिया तेज होने की आशंका है।




विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि अत्यधिक तेज लहरों से संबंधित घटनाओं के कारण तटीय जनसंख्या की आजीविका, बुनियादी ढांचे और सागर से संबंधित गतिविधियों पर बहुत असर पड़ सकता है।




अत्यधिक तेज लहरों की घटनाओं के साथ तूफान की तीव्रता और मार्ग में परिवर्तन से तटीय क्षेत्रों में कटाव और परिवर्तन, बाढ़ तथा अन्य तटीय आपदाएं बढ़ सकती हैं।




राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर और भारतीय राष्ट्रीय सागर सूचना सेवा केंद्र हैदराबाद के वैज्ञानिकों की टीम ने यह अध्ययन किया है।
किस राज्य के मदुरै उच्च न्यायालय में ललिता नामक महिला को पहली बार चोबदार पद पर नियुक्त किया गया है?
Anonymous Quiz
13%
तेलंगाना
38%
तमिलनाडु
28%
गुजरात
17%
छत्तीसगढ़
4%
मध्य प्रदेश
भारत और किस देश ने प्रवासन और गतिशीलता सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए हैं?
Anonymous Quiz
19%
Russia
26%
Japan
30%
Maldives
9%
Thailand
15%
Germany
BBC की 100 प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची में कितनी भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है?
Anonymous Quiz
27%
3 महिलाओं को
44%
4 महिलाओं को
16%
5 महिलाओं को
7%
7 महिलाओं को
5%
9 महिलाओं को
नेशनल स्माल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड ने विकास योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किया है?
Anonymous Quiz
14%
Walmart
37%
Amazon
37%
Flipkart
12%
Reliance
0%
Infosys
मीराबाई चानू ने हाल ही में हुए ‘भारत्तोलन विश्व चैम्पियनशिप’ में कौनसा पदक जीता है?
Anonymous Quiz
58%
Gold 🥇 Medal
28%
Silver 🥈 Medal
11%
Bronze 🥉 Medal
4%
None Of The Above
[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of December 2022 1st Week - QuiZ GyAAnigk



A.. कौन सा राज्य सरकार 10 मासिक किश्तों में महिला स्नातकोत्तर छात्रों को सालाना 10000 रुपये प्रदान करेगा?




B.. किस उच्च न्यायालय ने मंदिरों के अंदर मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है?




C.. किस राज्य ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त बनाने के लिए विधेयक पारित किया है?




D.. एकदिवसीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज कौन बने हैं?



E... कौन सा राज्य विकलांग कल्याण के लिए स्वतंत्र विभाग बनाने वाला भारत का पहला राज्य बना है?




https://quiz.gyaanigk.in/2022/12/current-affairs-in-hindi-quiz-of-December-1st-week-pdf.html
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «[PDF] Weekly Current Affairs In Hindi Of December 2022 1st Week - QuiZ GyAAnigk A.. कौन सा राज्य सरकार 10 मासिक किश्तों में महिला स्नातकोत्तर छात्रों को सालाना 10000 रुपये प्रदान करेगा? B.. किस उच्च न्यायालय ने मंदिरों के अंदर मोबाइल फोन के उपयोग पर…»
Daily Current Affairs In Hindi | डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी

__Date :- 10 - December (12) - 2022
Day :- Saturday - शनिवार
DCA Dose :- 717__



प्रश्न 1:- वर्ल्डलाइन द्वारा जारी की गई इंडिया डिजिटल पेमेंट्स के रिपोर्ट के अनुसार भारत का कौन सा शहर, सबसे अधिक डिजिटल पेमेंट्स करने वाला शहर बना है?
उत्तर :- कर्नाटक राज्य का बेंगलुरु शहर।



प्रश्न 2:- गूगल ने किस देश में गलत सूचना विरोधी अभियान प्रारंभ किया है?
उत्तर :- अपने प्यारे देश भारत में।



प्रश्न 3:- ISRO किस केंद्र शासित प्रदेश के लिए स्थानिक Data Infrastructure Geoportal का विकास करेगा?
उत्तर :- लद्दाख।



प्रश्न 4:- UPI पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट को शुरू करने वाला भारत का पहला पेमेंट गेटवे कौन सा बना है?
उत्तर :- रेजरपे।



प्रश्न 5:- 10 दिसंबर 2022 को पूरे विश्व भर में कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर :- मानव अधिकार दिवस।



प्रश्न 6:- भारत के 77वें ग्रैंडमास्टर हाल ही में कौन बने हैं?
उत्तर :- आदित्य मित्तल।



प्रश्न 7:- साउथ अमेरिकन कंट्री पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ली है?
उत्तर :- डीना बोलुआर्टे।



प्रश्न 8:- किस मंत्रालय ने 22 दर्शनीय स्थलों पर "पूर्वोत्तर क्षेत्र में दर्शन स्थानों का विकास" परियोजना को स्वीकृति दे दी है?
उत्तर :- पर्यटन मंत्रालय ने।



प्रश्न 9:- किस राज्य सरकार ने एशिया के पहले "Drone Delivery Hub" का अनावरण किया है?
उत्तर :- मेघालय राज्य सरकार ने।



प्रश्न 10:- कौन सा देश 2023 के अंत तक विश्व का 8वां सबसे बड़ा विज्ञापन बाजार बन जाएगा?
उत्तर :- अपना प्यारा देश भारत।



प्रश्न 11:- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने किन राज्यों में 1121.95 करोड़ रुपये की लागत से NH उन्नयन कार्यों को मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में।



प्रश्न 12:- NABARD के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- शाजी केवी।



प्रश्न 13:- केरल राज्य सरकार ने किसे कलामंडल का कुलपति नियुक्त किया है?
उत्तर :- मल्लिका साराभाई।



प्रश्न 14:- आर्टन कैपिटल द्वारा प्रकाशित 2022 में "World's Strongest Passport" सूची में भारत कौनसे स्थान पर रहा है?
उत्तर :- 87वें स्थान पर।



प्रश्न 15:- ‘मिरेकल्स ऑफ़ फेस योगा’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर :- मानसी गुलाटी।




Written And Published By :-
https://dailycurrentaffairsinhindi.gyaanigk.in/2022/12/daily-current-affairs-in-hindi-of-december.html#10
युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि देशभर में अगले साल 15 अगस्त तक खेलो इंडिया के एक हजार केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इनमें से 733 केन्द्रों को पहले ही मंज़ूरी दी जा चुकी है।




श्री ठाकुर खेलों को बढ़ावा देने की आवश्यकता और इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर आज लोकसभा में चर्चा का जवाब दे रहे थे।




श्री ठाकुर ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक, तोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाडि़यों ने पहले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने डैफ ओलंपिक में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।




खेलो इंडिया के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने खेलों के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदलने का काम किया है।





श्री ठाकुर ने कहा कि खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विश्‍वास दिलाया कि सरकार ने पैरा-एथलीटों के प्रति कोई भेदभाव नहीं दिखाया है।




चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत खेलों में अन्य देशों की तुलना में पिछड़ रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि खेल मंत्रालय के लिए बजटीय आवंटन बढ़ाया जाना चाहिए।
केंद्र सरकार ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को ‘B20 इंडिया’ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उद्योग संगठन सीआईआई ने यह बताया। भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान चंद्रशेखरन बिजनेस एजेंडा की अगुवाई करेंगे।




भारत सरकार ने B20 इंडिया प्रक्रियाओं की अगुवाई के लिए CII को B20 भारत सचिवालय नियुक्त किया है। CII ने इसका प्रभार एक दिसंबर से संभाल लिया है।





बिजनेस 20 (B20) वैश्विक कारोबारी समुदाय के लिए जी20 का आधिकारिक चर्चा मंच है। चंद्रशेखरन ने कहा कि वैश्विक समन्वय को मजबूत करने की खातिर कारोबारों के लिए नई रणनीति से आर्थिक स्थिरता, प्रगति और वृद्धि प्राप्त होगी और यह समावेशी तथा टिकाऊ होगी।




यह 22-24 जनवरी 2023 को निर्धारित प्रारंभिक बैठक के बाद विभिन्न कार्यबलों और कार्य परिषदों पर काम शुरू करेगा, जिसका समापन अगस्त 2023 में B20 इंडिया समिट में होगा।



B20 इंडिया ने R.A.I.S.E – जिम्मेदार, त्वरित, अभिनव, सतत, और न्यायसंगत व्यवसाय” थीम के तहत विचार-विमर्श के लिए प्राथमिकताओं की पहचान की है।




भारत की G-20 अध्यक्षता वर्ष के दौरान देश भर में B20 कैलेंडर के तहत CII द्वारा लगभग 100 व्यापार नीति पहलों का आयोजन किया जाएगा। जी-20, 19 देशों और यूरोपीय संघ का एक समूह है।
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की जी-20 की अध्‍यक्षता पूरे देश की है और यह देश की ताकत दिखाने का महत्‍वपूर्ण अवसर है।




उन्‍होंने टीम वर्क के महत्‍व पर जोर दिया और जी-20 के विभिन्‍न कार्यक्रमों के आयोजन में केन्‍द्र और राज्‍यशासित प्रदेशों के सहयोग की अपेक्षा की।




प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-20 की अध्‍यक्षता में पारम्‍परिक बड़े महानगरों से हटकर भारत के अन्‍य हिस्‍सों को सामने लाने और देश के प्रत्‍येक हिस्‍से की विशेषता प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी।




श्री मोदी ने राज्‍यपालों, मुख्‍यमंत्रियों, केन्‍द्रशासित प्रदेशों के उपराज्‍यपालों के साथ जी-20 की अध्‍यक्षता के जुड़े विभिन्‍न पहलुओं पर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्‍यम से आयोजित बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए यह बात कही।




प्रधानमंत्री ने भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के दौरान बड़ी संख्‍या में आने वाले लोगों और विभिन्‍न आयोजनों पर अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया का ध्‍यान खींचने का उल्‍लेख किया।




उन्‍होंने राज्‍य और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से इस अवसर का उपयोग करने पर जोर दिया, ताकि वे व्‍यापार, निवेश और पर्यटन स्‍थल के रूप में स्‍वयं को स्‍थापित कर सके।




प्रधानमंत्री ने जी-20 कार्यक्रमों में सरकारों और संपूर्ण समाज के स्तर पर जन-भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्‍यकता दोहराई।
कतर में फीफा विश्‍व कप के दूसरे क्‍वार्टर फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने नीदरलैंडस को पैनल्‍टी शूटआउट में 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना के नोहेल मोलिना ने 35वें मिनट में पहला गोल किया।



बाद में मैसी ने पैनल्‍टी को गोल में बदलते हुए अपनी टीम के लिए एक और गोल किया। बाद में नीदरलैडस के वाउट वाउट वेगहोर्स्‍ट ने 83वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना की बढ़त को कम किया ।


खेल के अंतिम मिनट में वेगहोर्स्‍ट ने एक और गोल करके स्‍कोर बराबर कर दिया। अतिरिक्‍त समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और निर्णय पैनल्‍टी शूटआउट से हुआ।


इससे पहले, कल रात पहले क्‍वार्टर फाइनल मैच में क्रोएशिया ने पांच बार की विश्‍व विजेता ब्राजील को पैनल्‍टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। निर्धारित 90 मिनट में मैच बिना गोल के बराबरी पर रहा । बाद में अतिरिक्‍त समय में दोनो टीमों ने एक एक गोल किया ।