GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.75K subscribers
2.32K photos
7 videos
457 files
2.81K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
* उपयोगी जानकारी *



❇️ * कुल टीकाकरण कवरेज 160.43 करोड़ पहुँचा। *



❇️ * पिछले 24 घंटे में 2.51 लाख से अधिक मरीज ठीक हुए, वर्तमान में रिकवरी रेट 93.50% हैं। *



❇️ * पीएम मोदीजी ने आज सोमनाथ मंदिर के निकट नवनिर्मित सर्किट हाउस भवन का उद्घाटन किया। *



❇️ * प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के नागरिकों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। *



❇️ * 71 प्रतिशत रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में पीएम मोदी शीर्ष स्थान पर है: सर्वेक्षण *



❇️ * 18 वर्ष से अधिक आयु की 94% आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। *



❇️ * राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 159.91 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की गई है जिसमें से 12.73 करोड़ से अधिक डोज अभी शेष और लगाना बाकी है। *



❇️ * 15-17 वर्षीय आयुवर्ग के 52% बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। *
भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बुधवार को संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिली हार के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है। सानिया ने कहा कि उनका शरीर अब थकने लगा है। प्रेरणा और ऊर्जा का स्तर भी घटने लगा है, इसलिए 2022 का सीजन उनके लिए आखिरी है।



सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा।



उन्हें स्लोवानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने मात दी। अब सानिया इस ग्रैंडस्लैम के मिक्स्ड डबल्स में अमेरिका के राजीव राम के साथ हिस्सा लेंगी।



पता नहीं पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं: सानिया



सानिया मिर्जा ने मैच के बाद कहा, 'मैंने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन
होगा।


मैं एक-एक हफ्ते अपना खेल आगे बढ़ा रही हूं। अभी ये पता नहीं है कि मैं पूरे सीजन तक खेल पाऊंगी, हालांकि मैं चाहती हूं कि पूरे सीजन तक रहूं।'



सानिया ने अपने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। मिक्स्ड डबल्स में वो 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।



19 साल पहले किया था डेब्यू



सानिया ने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2003 में की थी। पिछले 19 साल से वह टेनिस खेल रही हैं। सानिया डबल्स में नंबर-1 भी रह चुकी हैं। उन्होंने कमर में चोट के कारण सिंगल्स खेलना छोड़ दिया था। वह सिंगल्स में टॉप 100 में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
किस देश के वैज्ञानिकों ने धरती पर कृत्रिम चंद्रमा का निर्माण किया है?
Anonymous Quiz
8%
America
70%
China
13%
Russia
6%
Japan
3%
South Korea
किस देश की अदालत ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को उनके लंदन स्थित घर से बेदखल करने का आदेश दिया है?
Anonymous Quiz
32%
England
14%
France
9%
Scotland
8%
Canada
38%
United Kingdom
किस राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के लिए 75% नौकरियों को आरक्षित करने की घोषणा की है?
Anonymous Quiz
46%
हरियाणा
21%
उत्तर प्रदेश
18%
राजस्थान
7%
बिहार
8%
ओडिशा
19 जनवरी 2022 को National Disaster Response Force ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?
Anonymous Quiz
21%
15वां स्थापना दिवस
16%
16वां स्थापना दिवस
38%
17वां स्थापना दिवस
14%
18वां स्थापना दिवस
11%
19वां स्थापना दिवस
किस देश ने पहली बार यातायात के लिए अपना इंफिनिटी ब्रिज खोला है?
Anonymous Quiz
11%
Scotland
43%
UAE
20%
Qatar
19%
USA
8%
Japan
* उपयोगी जानकारी *


❇️ कुल टीकाकरण कवरेज 161 करोड़ से अधिक पहुँचा।



🔸 15-17 वर्षीय आयुवर्ग के बच्चों को 4 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई।



❇️ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।



❇️ ‘अमर जवान ज्योति’ को ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ में जल रही ज्योति में विलीन किया गया।



❇️ देश में अब तक 9,692 ओमिक्रॉन मामले दर्ज किए जा चुके है।



❇️ बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर, केरल सरकार ने अगले दो रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की।



❇️ दिल्ली सरकार वीकेंड कर्फ्यू और ऑड-ईवन व्यवस्था को समाप्त करेगी एवं निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता के साथ शुरू करेगी।



❇️ 73वें गणतंत्र दिवस समारोह को माईगव के माध्यम से लाइव देखने के लिए तैयार हो जाइए।

🔗 विजिट करें: mygov.in/rd2022



❇️ आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत, सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को प्रतिवर्ष पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है।
[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 2nd Week - QuiZ GyAAnigk 👇🏻👇🏻

दोस्तों हमने एक नई सीरीज शुरू की है जिसमें हम हफ्ते भर में चल रहे 15 महत्वपूर्ण सवालों का जवाब विस्तार रूप से देंगे।


इस पोस्ट को पढ़कर कृपया अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर दें 👇🏻👇🏻


और हमें बताइए कि हमें क्या सुधार करना चाहिए या क्या जोड़ना चाहिए इसमें


https://quiz.gyaanigk.in/2022/01/current-affairs-in-hindi-quiz-january-week.html
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «[PDF] Current Affairs In Hindi Quiz January 2022 2nd Week - QuiZ GyAAnigk 👇🏻👇🏻 दोस्तों हमने एक नई सीरीज शुरू की है जिसमें हम हफ्ते भर में चल रहे 15 महत्वपूर्ण सवालों का जवाब विस्तार रूप से देंगे। इस पोस्ट को पढ़कर कृपया अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में…»
Current Affairs In Hindi January 2022 2nd Week 2022.pdf
663.3 KB
Current Affairs In Hindi January 2022 2nd Week 2022.pdf
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 22/ January (01) /2022
Day :- Saturday/ शनिवार
DCA Dose :- 396__


प्रश्न 1:- हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस नए ग्रह की खोज की है?
उत्तर :- TOI-2180 b.

प्रश्न 2:- कारगिल युद्ध के कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा का अनावरण भारतीय सेना द्वारा कहां किया गया है?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में।

प्रश्न 3:- भारत की "पहली डिजिटल न्याय घड़ी" किस राज्य के उच्च न्यायालय में लगी है?
उत्तर :- गुजरात राज्य के उच्च न्यायालय में।

प्रश्न 4:- किस राज्य के मुख्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस परेड में झांकी को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है?
उत्तर :- केरल के मुख्यमंत्री ने।

प्रश्न 5:- किस मंत्रालय ने "ओपन डाटा वीक" की घोषणा की है?
उत्तर :- केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने।

प्रश्न 6:- भारतीय किसान उर्वरक सहकारी के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर :- दिलीप संघानी।

प्रश्न 7:- जेनेसिस प्राइस 2022 से किसे सम्मानित किया गया है?
उत्तर :- अल्बर्ट वोल्रा।

प्रश्न 8:- भारत और किस देश ने मौजूदा विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग को तीन और वर्षों के लिए बढ़ाया है?
उत्तर :- श्रीलंका ने।

प्रश्न 9:- भारतीय रिजर्व बैंक ने यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया है?
उत्तर :- विनोद राय।

प्रश्न 10:- विश्व के नेताओं में वैश्विक रेटिंग में कौन शीर्ष पर रहे हैं?
उत्तर :- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

प्रश्न 11:- किस देश ने Arrow-3 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
उत्तर :- इसराइल ने।

प्रश्न 12:- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने किस शब्द को वर्ष 2021 का "Children's Word of the Year" चुना है?
उत्तर :- Anxiety.

प्रश्न 13:- किस राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी "नवनिर्मित सर्किट हाउस भवन" का उद्घाटन करेंगे?
उत्तर :- गुजरात राज्य में।

प्रश्न 14:- किस आंदोलन के प्रचारक प्रोफेसर एम के प्रसाद का हाल ही में निधन हो गया है?
उत्तर :- साइलैंट घाटी बचाओ।

प्रश्न 15:- किस भारतीय रक्षा बल ने ऑपरेशन "सर्द हवा" की शुरुआत की है?
उत्तर :- BSF ने।


Written And Published By :-
https://www.gyaanigk.in
नासा के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में बृहस्पति की तरह एक नए ग्रह की खोज की है। ताज्जुब की बात ये है कि इस ग्रह पर एक साल सिर्फ 16 घंटे का है।



वैज्ञानिकों ने इस नए ग्रह को TOI-2109b नाम दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ब्रह्मांड में पाया जाने वाला दूसरा सबसे गर्म ग्रह है। इस अल्ट्राहॉट जुपिटर में कई गैसों का भंडार है।



ये सिर्फ 16 घंटों में अपने तारे की परिक्रमा करता है। वहीं वैज्ञानिकों के अनुसार इसका द्रव्यमान बृहस्पति के द्रव्यमान का पांच गुना है और ये ग्रह जुपिटर की तरह गर्म है।




वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तक 4000 से अधिक ऐसे ग्रहों की खोज हुई है, जो कि सौरमंडल से बाहर मौजूद हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें से कई ग्रह ऐसे तारों की परिक्रमा करते हैं, जो हमारी पृथ्वी से हजारों प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित हैं।




ये ग्रह इसलिए इतना अनोखा है, क्योंकि ये अपने तारे की परिक्रमा सिर्फ 16 घंटों में पूरी कर लेता है। इसका मतलब ये है कि इस ग्रह का पूरा एक साल पृथ्वी के एक दिन से भी कम होता है।



इस ग्रह की खोज MIT के नेतृत्व वाले मिशन ने NASA के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट के जरिए की है। वहीं इस खोज के प्रमुख लेखक इयान वोंग का कहना है कि एक या दो साल में हम ये पता लगाने की कोशिश करेंगे कि ये नया ग्रह अपने सितारे के करीब कैसे जाता है।



पिछले कुछ सालों में वैज्ञानिकों ने कई सारे हॉट जूपिटर की खोज की है। सबसे हाल में खोजे गए ग्रह को अल्ट्राहॉट जूपिटर कहा जा रहा है, क्योंकि इस ग्रह की सतह का तापमान 3300 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने "ओपन डेटा वीक (Open Data Week)" की घोषणा की, जिसमें सभी 100 स्मार्ट शहरों की भागीदारी दिखाई देगी, जिसका उद्देश्य भारतीय शहरों को "डेटा स्मार्ट (data smart)" बनाने की दिशा में एक सहयोगात्मक प्रयास सुनिश्चित करना है।


ओपन डेटा वीक जनवरी के तीसरे सप्ताह के दौरान 17 जनवरी 2022 से 21 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा।



इसे दो खंडों में विभाजित किया गया है - पहला, 17 जनवरी से 20 जनवरी तक स्मार्ट सिटी ओपन डेटा पोर्टल पर Dataset, Visualization, API and Data Blog Upload करना और दूसरा, 21 जनवरी को सभी स्मार्ट शहरों द्वारा "डेटा दिवस" का उत्सव।
भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (Indian Farmers Fertiliser Cooperative - IFFCO) के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से दिलीप संघानी (Dileep Sanghani) को सहकारिता का 17वां अध्यक्ष चुना है।



वह बलविंदर सिंह नकई (Balvinder Singh Nakai) का स्थान लेंगे, जिनका पहले 11 अक्टूबर, 2021 को निधन हो गया था। इससे पहले संघानी 2019 से इफको के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।




संघानी गुजरात के एक वरिष्ठ सहकारी और गुजरात राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (गुजकोमासोल) के अध्यक्ष हैं, जो 2017 से इस पद पर हैं।



उन्होंने गुजरात सरकार में कृषि, सहयोग, पशुपालन, मत्स्य पालन, गाय-पालन, जेल, उत्पाद शुल्क, कानून और न्याय, विधायी और संसदीय मामलों सहित विभिन्न विभागों को संभाला है ।
* उपयोगी जानकारी *


❇️ * कुल टीकाकरण कवरेज करीब 161.16 करोड़ पहुंचा। *



❇️ * पिछले 24 घंटे में 2.42 लाख से अधिक मरीज ठीक हुए; वर्तमान में रिकवरी रेट 93.31 फीसदी है। *



❇️ * 15-17 वर्षीय आयुवर्ग के 4 करोड़ से अधिक बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। *



❇️ * जोखिम वाले देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सरकार ने संशोधित दिशानिर्देश जारी किए। *
▪️* पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://bit.ly/3GRvQZd *



❇️ * सरकारी योजनाओं के प्रगति एवं कार्यान्वयन का फीडबैक जानने के लिए पीएम मोदी आज जिलाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे/किया। *



❇️ * प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी की शाम करीब 6 बजे इंडिया गेट पर नेता)जी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करेंगे/किया *



❇️ * प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 जनवरी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत करेंगे/किया। *



❇️ * कोविन पोर्टल से कोई भी डेटा लीक नहीं हुआ है एवं सभी देशवासियों का डेटा पूर्णतः सुरक्षित हैः सरकार *
भारतीय रिजर्व बैंक ने यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के चेयरमैन पद के लिए पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) विनोद राय के नाम को मंजूरी दे दी है। इस बैंक ने पिछले साल नवंबर में शहर में अपनी पहली शाखा खोलने के साथ परिचालन शुरू किया है।



राय कैग से सेवानिवृत्ति के बाद बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) के प्रमुख रहे थे। बीबीबी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शीर्ष पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार को सलाह देने वाला निकाय है।




यूनिटी के पास पहले से बैंकिंग क्षेत्र के कई दिग्गज हैं। इनमें रिजर्व बैंक के पूर्व अधिकारी संदीप घोष भी शामिल हैं।



इसके अलावा सिंडिकेट बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बसंत सेठ और आरबीएल बैंक के पूर्व चेयरमैन सुभाष कुट्टे इसके बोर्ड के सदस्यों में शामिल हैं। सेंट्रम ग्रुप के इंद्रजीत कमोत्रा बैंक के अंतरिम मुख्य कार्यकारी है।



लाइसेंस समझौते के अनुसार, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक को संकटग्रस्त सहकारी बैंक पीएमसी बैंक का खुद में विलय करना होगा। पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) 7,000 करोड़ रुपये के ऋण घोटाले की वजह से संकट में आ गया था।



यह सितंबर, 2019 से रिजर्व बैंक के प्रशासक के तहत है। यूनिटी 12वां लघु वित्त बैंक है। इसने अपनी पहली शाखा एक नवंबर, 2021 को मुंबई में खोली थी।