GyAAnigk: The Knowledge Hub
1.76K subscribers
2.32K photos
7 videos
457 files
2.79K links
दोस्तों हम आपको सबसे best सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़े पोस्ट प्रदान करने की कोशिश करते हैं।

Our Website :- https://www.gyaanigk.in
YouTube Channel :- https://youtube.com/@GyAAnigk
Download Telegram
* उपयोगी जानकारी *


❇️ * पीएम मोदीजी आज 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर' के राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह को संबोधित करेंगे। *



❇️ * केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 28 फरवरी तक लगाई रोक। *



❇️ * 15-17 वर्षीय आयुवर्ग के 50% से अधिक बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। *



❇️ * स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेषज्ञों के साथ जागरूकता बढ़ाने के लिए iGOT, दीक्षा प्लेटफॉर्म पर स्वयंसेवकों के लिए कोविड से जुड़े पाठ्यक्रम विकसित किए। *
▪️* देखें: https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1483725955147657216?s=20 *



❇️ * राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 158.46 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की गई है। *



❇️ * कुल रिकवरीज 3.55 करोड़ पहुँची, वर्तमान में रिकवरी रेट 93.88 फीसदी हैं। *



❇️ * केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड को फैलने से रोकने के लिए टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। *
New Current Affairs Gk In Hindi January 3rd Week 2022 Pdf - GyAAnigk


A... किस देश ने पहली बार "NSP (National Security Policy)" की शुरुआत की है?



B... गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी हर वर्ष 24 जनवरी के बजाय कब से शुरू किया जाएगा?



C... IPL (Indian Premier League) 2022 के टाइटल प्रायोजक कंपनी कौन-सी बनी है?



D... "ऊंटों के लिए विश्व का पहला होटल" किस देश में बनाया गया है?



E... 2021 में किस देश की जन्म दर सबसे कम रिकॉर्ड हुई है?


https://www.gyaanigk.in/2022/01/new-current-affairs-gk-in-hindi-january-pdf-3.html
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned «New Current Affairs Gk In Hindi January 3rd Week 2022 Pdf - GyAAnigk A... किस देश ने पहली बार "NSP (National Security Policy)" की शुरुआत की है? B... गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी हर वर्ष 24 जनवरी के बजाय कब से शुरू किया जाएगा? C... IPL (Indian Premier…»
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 20/ January (01) /2022
Day :- Thursday/ बृहस्पतिवार
DCA Dose :- 394__


प्रश्न 1:- किस देश के वैज्ञानिकों ने धरती पर कृत्रिम चंद्रमा का निर्माण किया है?
उत्तर :- पड़ोसी देश चीन ने।

प्रश्न 2:- चुनाव आयोग ने किस राज्य में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए विभिन्न उम्मीदवारों के खिलाफ 143 मामले दर्ज किए हैं?
उत्तर :- उत्तर प्रदेश में।

प्रश्न 3:- मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता में किस भारतीय महिला ने सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोशाक का पुरस्कार जीता है?
उत्तर :- नवदीप कौर।

प्रश्न 4:- किस देश की अदालत ने भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को उनके लंदन स्थित घर से बेदखल करने का आदेश दिया है?
उत्तर :- यूनाइटेड किंगडम।

प्रश्न 5:- किस स्पेस एजेंसी ने 49 स्टार लिंक उपग्रह को लॉन्च किया है?
उत्तर :- SpaceX ने।

प्रश्न 6:- किस राज्य सरकार ने निजी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के लिए 75% नौकरियों को आरक्षित करने की घोषणा की है?
उत्तर :- हरियाणा राज्य सरकार ने।

प्रश्न 7:- 19 जनवरी 2022 को National Disaster Response Force ने अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?
उत्तर :- 17वां स्थापना दिवस।

प्रश्न 8:- किस मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के प्रसार को अधिक प्रभावी ढंग से रोकने के लिए परीक्षण बढ़ाने के लिए कहा है?
उत्तर :- स्वास्थ्य मंत्रालय ने।

प्रश्न 9:- किस समारोह से पहले ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून सहित सभी हवाई प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है?
उत्तर :- गणतंत्र दिवस समारोह से पहले।

प्रश्न 10:- भारतीय थल सेना के नए उप प्रमुख कौन बने हैं?
उत्तर :- श्री मनोज पांडे।

प्रश्न 11:- 2021 में सर्वश्रेष्ठ फीफा फुटबॉल पुरस्कार "सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी" का पुरस्कार किसने जीता है?
उत्तर :- Robert Lewandowski.

प्रश्न 12:- श्रम और रोजगार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- शशांक गोयल जी को।

प्रश्न 13:- किस देश ने पहली बार यातायात के लिए अपना इंफिनिटी ब्रिज खोला है?
उत्तर :- संयुक्त अरब अमीरात ने।

प्रश्न 14:- इंडोनेशिया देश की नई राजधानी कौन-सी रखी गई है?
उत्तर :- नुसंतारा।

प्रश्न 15:- यूरोपीय संघ के संसद के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :- Roberta Metsola.


Written And Published By :-
https://www.gyaanigk.in
चीन के कृत्रिम सूर्य के बाद, चीन ने अपना पहला ‘कृत्रिम चंद्रमा’ तैयार कर लिया है। वैज्ञानिकों ने एक “कृत्रिम चंद्रमा” अनुसंधान सुविधा का निर्माण किया है।



यह सुविधा उन्हें चुंबकत्व का उपयोग करके कम-गुरुत्वाकर्षण वातावरण (Low-gravity Environment) का संचालन करने में मदद करेगी।


कृत्रिम चंद्रमा अनुसंधान सुविधा


कृत्रिम चंद्रमा अनुसंधान सुविधा को वर्ष 2022 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जायेगा। यह गुरुत्वाकर्षण को ख़त्म करने के लिए 2-फुट-व्यास के वैक्यूम कक्ष के अंदर शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्रों का उपयोग करेगा।


उपयोग


वैज्ञानिकों ने इस सुविधा का उपयोग चंद्रमा पर भेजने से पहले लंबे समय तक कम-गुरुत्वाकर्षण वातावरण में प्रौद्योगिकी का परीक्षण करने के लिए करने की योजना बनाई है, जहां गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का छठा हिस्सा है।



यह प्रयोग वैज्ञानिकों को तकनीकी मुद्दों को सुलझाने में मदद करेगा और परीक्षण करेगा कि क्या कुछ संरचनाएं चंद्रमा की सतह पर जीवित रहेंगी। यह चंद्रमा पर मानव बस्ती की व्यवहार्यता का आकलन करने में भी मदद करेगा।
देश से भगौड़े कारोबारी विजय माल्या को ब्रिटिश कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. विजय माल्या (Vijay Mallya) को अब अपने परिवार समेत लंदन वाले आलीशान (London Mansion) घर को खाली करना होगा.



ब्रिटिश कार्ट ने माल्या की याचिका को खारिज कर दिया है. याचिका खारिज होने के बाद विजय माल्या के पास लंदन वाला घर छोड़ने के अलावा अब कोई और विकल्प नहीं बचा है.





माल्या ने कोर्ट से लगाई थी गुहार



बता दें कि कुछ दिन पहले विजय माल्या को लंदन वाला घर खाली करने के आदेश दे दिए गए थे, जिसके खिलाफ विजय माल्या ने कोर्ट में याचिका दायर की थी.



लेकिन अब इस याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है. हालांकि विजय माल्या का घर खाली करवाना भारत सरकार की कार्रवाई का हिस्सा नहीं है.



क्यों हो रही है ये कार्रवाई?



बता दें कि स्विस बैंक यूबीएस (UBS) के साथ लंबे समय से जारी कानूनी विवाद में विजय माल्या के इस घर को खाली कराने का आदेश दिया गया था. घर खाली होते ही स्विस बैंक इस पर कब्जा कर लेगा और इसे बेचकर माल्या का उधार चुकाएगी.


यूबीएस बैंक को लंदन में भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या के लक्जरी घर पर कब्जा करने और बेचने का अधिकार मिला, विजय माल्या यहां अपने बेटे और 95 वर्षीय मां के साथ रहता है।



अतिरिक्त समय देने से कोर्ट का इनकार


लंदन हाई कोर्ट के चांसरी डिविजन के न्यायाधीश मैथ्यू मार्श ने अपने फैसले में कहा कि माल्या परिवार को बकाया राशि के भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देने का कोई आधार नहीं है.



इसका मतलब है कि माल्या को इस संपत्ति से बेदखल किया जा सकता है. माल्या को इस स्विस बैंक को 2.04 करोड़ पाउंड का कर्ज लौटाना है. माल्या के लंदन स्थित इस घर में उसकी 95 साल की मां रहती हैं.



ब्रिटेन में जमानत पर है माल्या



बता दें कि माल्या मार्च 2016 में ब्रिटेन (Britain) भाग गया था. वो भारत में 9,000 करोड़ रुपये के कर्ज की हेराफेरी और धनशोधन के मामले में वॉन्टेड है. यह कर्ज किंगफिशर एयरलाइंस को कई बैंकों ने दिए थे.



65 साल का माल्या ब्रिटेन में फिलहाल जमानत पर है. माना जाता है कि प्रत्यर्पण प्रक्रिया से जुड़े एक अलग मामले में देश में शरण देने के मुद्दे पर गोपनीय कानूनी कार्रवाई का समाधान होने तक वह जमानत पर रह सकता है.




गौरतलब है कि भारत के बैंकों ने अब तक अपना काफी पैसा रिकवर कर लिया है. बैंकों का कंसोर्टियम दो बार माल्या के शेयर बेच चुका है.
हर साल 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है. इस बार एनडीआरएफ ( NDRF ) का स्थापना दिवस होगा. वर्ष 2006 में ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत NDRF की स्थापना की गई थी.



NDRF का गठन कब और क्यों किया गया था?


NDRF को आपदा या संकट की स्थिति में विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य से स्थापित किया गया था. यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है. इसे आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत स्थापित किया गया था.



इन सब के लिए है जाना जाता है NDRF



NDRF हर संकट और आपदा की स्थिति में अपना पूरा योगदान देती है. स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम, बाल कुपोषण जागरूकता कार्यक्रम में भी एनडीआरएफ सहायता करता आ रहा है .



राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की उपलब्धियां



पिछले कुछ वर्षों में NDRF वैश्विक स्तर पर अग्रणी आपदा प्रबंधन बल के रूप में उभरा है. NDRF आपदा प्रतिक्रिया अभियानों में मानव जीवन और राष्ट्रीय संपत्ति को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.



देश में होने वाली किसी भी तरह की आपदा से निपटने में यह बल हमेशा आगे रहा है


NDRF को State Disaster Response Force (SDRF) के साथ में काम करने और आपदाग्रस्त क्षेत्रों के पास उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों की जानकारी एकत्र करने के लिए निर्देशित किया गया है.



आपदा प्रबंधन में भारत की भूमिका



अन्य देशों में आपदा के समय सहायता प्रदान करने के साथ ही भारत विभिन्न देशों के सुरक्षा बालों को प्रशिक्षण भी प्रदान करता है. पिछले कुछ वर्षों में भारत सार्क (SAARC) क्षेत्र में आपदा प्रबंधन कर्मियों के प्रशिक्षण का केंद्र बन गया है.



NDRF के द्वारा किये गए बचाव कार्यों को देखते हुए भारत को जल्द ही संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय आपदा बचाव अभियान (International Disaster Rescue Operation) का हिस्सा बनाया जा सकता है.
* उपयोगी जानकारी *


❇️ * कुल टीकाकरण कवरेज 159.67 करोड़ पहुंचा। *



❇️ * पीएम मोदीजी ने आज 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत के ओर' के राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह को संबोधित किया। *
▪️* ब्रह्माकुमारीज़ की सात पहलों का भी शुभारंभ किया। *



❇️ * प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ आज शाम 4:30 बजे मॉरीशस में भारत द्वारा सहायता प्राप्त सामाजिक आवास इकाइयों की परियोजना का संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। *



❇️ * एक्सपर्ट कमिटी ने कोविशील्ड और कोवैक्सिन को बाजार में बेचने की अनुमति मांगी। *



❇️ * स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेषज्ञों के साथ जागरूकता बढ़ाने के लिए iGOT, दीक्षा प्लेटफॉर्म पर स्वयंसेवकों के लिए कोविड से जुड़े पाठ्यक्रम विकसित किए। *
▪️* देखें: https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1483725955147657216?s=20 *



❇️ * केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 28 फरवरी तक लगाई रोक। *



❇️ * पिछले 24 घंटे में 2.23 लाख से अधिक मरीज ठीक हुए; वर्तमान में रिकवरी रेट 93.69 फीसदी है। *



❇️ * राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 158.96 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान की गईं है, जिनमें से 12.72 करोड़ से अधिक डोज अभी शेष और लगाना बाकी हैं। *
भारत के सुरक्षाबल बेसब्री से अपने नए Chief of Defense Staff (CDS) की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। जनरल रावत के निधन के एक महीने बाद भी केंद्र सरकार नए सीडीएस को लेकर फैसला नहीं कर पाई है।



हालांकि, इस खोज के बीच सरकार थलसेना में नियुक्तियों को जारी रख रही है। इसी कड़ी में केंद्र ने पूर्वी सेना की कमान संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को देश का अगला उप सेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है।



न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि जनरल पांडे के इस पद पर नियुक्ति के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है।



इसी के साथ जनरल पांडे उप सेना प्रमुख के तौर पर एक फरवरी से लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती की जगह लेंगे। जनरल मोहंती 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।



कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे?



जनरल पांडे को दिसंबर 1982 में कोर आफ इंजीनियर्स (द बॉम्बे सैपर्स) में नियुक्ति मिली थी। वे स्टाफ कालेज, केंबरली (ब्रिटेन) से ग्रेजुएट हैं।



उन्होंने आर्मी वॉर कालेज महू और दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज (एनडीसी) में हायर कमांड कोर्स में हिस्सा लिया। देश के लिए अपनी 37 वर्षों की विशिष्ट सेवा के दौरान पांडे ने आपरेशन विजय और आपरेशन पराक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया है।



ले. जनरल पांडे ने 1 जून को पूर्वी सेना कमान के नए कमांडर (जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ) के रूप में कार्यभार संभाला था।



यह कमान पूर्वोत्तर राज्यों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रों में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा के लिए तैनात है।



इसका मुख्यालय कोलकाता में है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे पूर्वी कमान के प्रमुख बनने से पहले अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ थे।
कौन सा देश Football AFC Women's Asia Cup 2022 की मेजबानी करने के लिए तैयार है?
Anonymous Quiz
13%
Bangladesh
56%
India
21%
France
7%
Bhutan
3%
Myanmar
किस राज्य ने अगले शैक्षणिक वर्षों से सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू किया जायेगा?
Anonymous Quiz
16%
तमिलनाडु
29%
केरल
22%
कर्नाटक
26%
तेलंगाना
7%
मध्य प्रदेश
किस महासागर में स्थित टोंगा द्वीप के पास समुद्र के भीतर बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है?
Anonymous Quiz
16%
अंटार्कटिक महासागर
39%
प्रशांत महासागर
27%
आर्कटिक महासागर
11%
अटलांटिक महासागर
8%
हिन्द महासागर
चुनाव आयोग ने किस राज्य के विधानसभा चुनाव के मतदान तिथि 20 फरवरी 2022 तक टाल दी है?
Anonymous Quiz
10%
राजस्थान
22%
मध्य प्रदेश
33%
उत्तर प्रदेश
4%
असम
31%
पंजाब
* उपयोगी जानकारी *



❇️ पीएम मोदीजी ने कल 'आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत के ओर' के राष्ट्रीय शुभारंभ समारोह को संबोधित किया।  



🔗 देखें: youtu.be/5esQkXhSjHs



❇️ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने मॉरीशस में भारत द्वारा सहायता प्राप्त सामाजिक आवास इकाइयों की परियोजना का संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। 



❇️ 160 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।



👉18 वर्षीय और उससे अधिक आयु की पात्र आबादी



🔸पहली डोज: 94% टीकाकरण
🔸दूसरा डोज: 72% टीकाकरण
🔸एहतियाती डोज: 61.75
लाख नागरिक



❇️ केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पूर्वोत्तर भारत के लिए मोबाइल कोविड टेस्टिंग सुविधा, I-LAB लॉन्च किया।



❇️ वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 19,24,051 पहुँची।



❇️ सरकार ने कोविड मामलों की वृद्धि के मद्देनजर, चिंता के राज्यों की पहचान की है- जो कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश हैं।



❇️ पिछले एक हफ्ते में रोजाना औसतन 2.71 लाख मामले सामने आए।



❇️ भारत ने ओडिशा के तट से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के अधिक क्षमता वाले नए संस्करण का सफल परीक्षण किया। 



❇️ परीक्षा पे चर्चा 2022 में भाग लेने के लिए पंजीकरण तिथि 27 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।


🔗 विजिट करें: innovateindia.mygov.in/ppc-2022/  #PPC2022
Daily Current Affairs In Hindi

__Date :- 21/ January (01) /2022
Day :- Friday/ शुक्रवार
DCA Dose :- 395__


प्रश्न 1:- भारत ने किस राज्य के बालासोर तट से सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया है?
उत्तर :- ओडिशा।

प्रश्न 2:- अंतर्राष्ट्रीय लोककला महोत्सव में किसने स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर :- सुमित भाले।

प्रश्न 3:- पेंच टाइगर रिजर्व में कितने वर्ष की "कॉलरवाली" बाघिन की मौत हो गई है?
उत्तर :- 16 वर्ष।

प्रश्न 4:- विदेशी जमीन पर एक दिवसीय इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन बने हैं?
उत्तर :- विराट कोहली।

प्रश्न 5:- इंडियन प्रीमियर लीग टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कोच कौन बने हैं?
उत्तर :- भरत अरूण।

प्रश्न 6:- प्रधानमंत्री मोदीजी और किस देश के प्रधानमंत्री के समकक्ष भारत सहायता प्राप्त सामाजिक आवाज शिकारियों की परियोजना का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया है?
उत्तर :- मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ।

प्रश्न 7:- Bose the Untold Story an Inconvenient Nationalist पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर :- चंद्रचूर घोष।

प्रश्न 8:- हाल ही में (19 जनवरी 2022) राजपूत राजा महाराणा प्रताप की कौन सी पुण्यतिथि मनाई गई है?
उत्तर :- 343वीं पुण्यतिथि।

प्रश्न 9:- किस भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी ने 2022 सत्र के बाद सन्यास लेने की घोषणा की है?
उत्तर :- सानिया मिर्जा।

प्रश्न 10:- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इरडा में कितने करोड़ रुपये के निवेश करने की मंजूरी दे दी है?
उत्तर :- 1500 करोड़।

प्रश्न 11:- Global Investment Trends Monitor Report 2021 को किसने जारी किया है?
उत्तर :- व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने।

प्रश्न 12:- भारत और कौन सा देश हरित हाइड्रोजन सहित हरित ईंधन पर संयुक्त अनुसंधान और विकास शुरू करने पर सहमत हुए हैं?
उत्तर :- डेनमार्क।

प्रश्न 13:- किस देश के तीन छोटे द्वीप सुनामी से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं?
उत्तर :- टोंगा।

प्रश्न 14:- हाल ही में CRMNEXT सॉल्यूशन और किस बैंक ने “सर्वश्रेष्ठ CRM (Customer Relationship Management) प्रणाली कार्यान्वयन” के लिए IBSi इनोवेशन अवार्ड्स 2021 जीता है?
उत्तर :- एक्सिस बैंक।

प्रश्न 15:- HAL ने किस देश को HAL के निर्यात के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर :- मॉरीशस।


Written And Published By :-
https://www.gyaanigk.in
GyAAnigk: The Knowledge Hub pinned « Daily Current Affairs In Hindi __Date :- 21/ January (01) /2022 Day :- Friday/ शुक्रवार DCA Dose :- 395__ प्रश्न 1:- भारत ने किस राज्य के बालासोर तट से सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया है? उत्तर :- ओडिशा। प्रश्न 2:…»
भारत ने गुरुवार को ओडिशा में बालासोर तट से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल परीक्षण किया. रक्षा सूत्रों ने बताया कि यह मिसाइल सफलतापूर्वक सिद्ध हो चुकी नई तकनीक से लैस थी.



इससे पहले 11 जनवरी को देश ने भारतीय नौसेना के INS Visakhapatnam Warship से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था.



DRDO के एक अधिकारी ने कहा, "ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के उन्नत समुद्र से समुद्री संस्करण का INS विशाखापत्तनम से परीक्षण किया गया. मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य जहाज पर सटीक निशाना लगाया."

भारत ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल के आधुनिक संस्करण का किया सफल परीक्षण


यह मिसाइल भारत और रूस के बीच एक जॉइंट वेंचर है जहां रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व करता है.



मिसाइल का परीक्षण INS विशाखापत्तनम से किया गया था जो हाल ही में शामिल भारतीय नौसेना का नवीनतम युद्धपोत है.



ब्रह्मोस इसलिए बना रहे, ताकि कोई देश भारत पर बुरी नजर उठाने की जुर्रत न करे : राजनाथ सिंह



ब्रह्मोस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की मुख्य हथियार प्रणाली है और इसे इसके लगभग सभी सर्फेस प्लेटफार्म पर तैनात किया गया है.



इसका एक पानी के नीचे का संस्करण भी विकसित किया जा रहा है जिसका उपयोग न केवल भारत की पनडुब्बियों द्वारा किया जाएगा, बल्कि मित्र देशों को निर्यात के लिए भी पेश किया जाएगा.
मध्य प्रदेश के पेंच नेशनल पार्क की सुपर मॉम का निधन हो गया. कॉलरवाली बाघिन के नाम से मशहूर इस बाघिन ने सबसे ज्यादा 29 शावकों को जन्म दिया था जो एक रिकॉर्ड है.



17 साल की बाघिन तीन-चार दिनों से बीमार चल रही थी, शनिवार को उसने पेंच नेशनल पार्क के जंगल में आखिरी सांस ली. नेशनल पार्क के अधिकारियों की मौजूदगी में बाघिन का अंतिम संस्कार किया गया.



कॉलरवाली बाघिन की मौत



कॉलरवाली के नाम से मशहूर रही बाघिन की मौत के बाद से वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर है. सोशल मीडिया पर लोग अपनी चहेती बाघिन के लिए शोक संदेश लिख रहे हैं.



मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर दुख जताया. वन महकमे के APCCF शुभरंजन सेन ने भी फेसबुकर पर कॉलरवाली बाघिन को श्रद्धांजलि दी.



वन्यजीव प्रेमियों में शोक की लहर



इस बाघिन का जन्म पेंच नेशनल पार्क में साल 2005 को हुआ था और साल 2008 में उसने पहली बार बच्चों को जन्म दिया. साल 2008 से लेकर 2021 तक बाघिन 8 बार मां बनी और उसने कुल 29 शावकों को जन्म दिया.



कॉलरवाली बाघिन ने आखिरी बार जनवरी 2021 में 3 शावकों को जन्म दिया था. साल 2011 में इस बाघिन ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया था जो अपने आप में दुर्लभ है.



बाघिन 29 शावकों को जन्म दे चुकी है



पेंच नेशनल पार्क में इस बाघिन के गले में सबसे पहले रेडियो कॉलर लगाया गया था. जिससे उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.



तभी से उसे कॉलरवाली बाघिन के नाम से जाना जाता है. जनवरी 2019 में अपने शावकों को मुंह में दबाकर
ले जाने की तस्वीर वायरल हुई थी.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के समकक्ष प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने गुरुवार को संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मॉरीशस में भारत-सहायता प्राप्त सामाजिक आवास इकाइयों की परियोजना का उद्घाटन किया।



इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मॉरीशस विकास साझेदारी के भारतीय दृष्टिकोण का एक प्रमुख उदाहरण है। यह दृष्टिकोण भागीदारों की जरूरतों तथा प्राथमिकताओं पर आधारित है और उनकी संप्रभुता का सम्मान करता है।



प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों का समुद्री सुरक्षा सहित द्विपक्षीय सहयोग से जुड़ा दृष्टिकोण अमल में आ रहा है।



मॉरीशस हिंद महासागर में भारत के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग है और 'क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास' से जुड़ी सागर पहल का महत्वपूर्ण सहयोगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दोनों देश कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम करेंगे।



इसमें क्षेत्रीय प्रत्यारोपण इकाई, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, राष्ट्रीय पुस्तकालय और अभिलेखागार, मॉरीशस पुलिस अकादमी और कई अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। भारत हमेशा मॉरीशस के साथ खड़ा रहेगा।



प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वैक्सीन सहयोग सहित दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र किया।



उन्होंने कहा कि मॉरीशस दुनिया के उन चंद देशों में शामिल है, जिन्होंने अपनी आबादी के तीन-चौथाई हिस्से को पूरी तरह से टीका लगाया है। भारत और मॉरीशस इतिहास, वंश, संस्कृति, भाषा और हिंद महासागर से एकजुट हैं।



आज हमारी मजबूत विकास साझेदारी हमारे घनिष्ठ संबंधों के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में उभरी है। प्रधानमंत्री ने भारत-मॉरीशस संबंधों को मजबूत करने में स्वर्गीय सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के शानदार योगदान को भी याद किया।



कार्यक्रम के दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने तकनीकी और वित्तीय सहयोग के लिए भारत का धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय सहयोग से चल रही परियोजनाओं बेहद उपयोगी साबित हुई हैं।



इसमें मेट्रो एक्सप्रेस वे, ईएनटी अस्पताल और सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग शामिल है। इसी सहयोग को दर्शाने के लिए सबसे बड़े मेट्रो स्टेशन का नाम महात्मा गांधी स्टेशन रखने का फैसला किया गया है।



उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त संबंध हैं। मॉरीशस अगले साल भारत के साथ संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने को भी रेखांकित करेगा।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ गुरुवार को संयुक्त रूप से मॉरीशस में भारत-सहायता प्राप्त सामाजिक आवास परियोजना का उद्घाटन किया।



दोनों नेताओं ने मॉरीशस में सिविल सर्विस कॉलेज और 8 मेगावाट सोलर पीवी फार्म परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। दोनों का निर्माण भारत की विकास कार्यों संबंधी सहायता से हो रहा है।




इसके अलावा इस दौरान मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए मॉरीशस को 19 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता और लघु विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन से जुड़े Memorandum of Understanding (MoU) का भी आदान-प्रदान किया गया।